
सदस्यता अभियान में फर्जीवाड़ा बन चुका है भाजपा की फितरत

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रभारी शिवराज सिंह चौहान के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ आने पर कांग्रेस ने तंज करते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में 57 लाख भाजपा के सदस्य बनाए थे, लेकिन विधानसभा चुनाव में भाजपा को 57 लाख वोट भी नहीं दिला पाये। अब क्या पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के फर्जीवाड़ा का रिकॉर्ड तोड़ेंगे? विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार से भाजपा के बड़ी संख्या में सदस्य होने के दावे हवाहवाई निकले। फर्जी आंकड़ो के सहारे भाजपा खुद को बड़ी राजनीतिक दल घोषित करती है। लेकिन धरातल पर ठीक उसके विपरीत परिणाम देखने मिलते हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मध्य प्रदेश की जनता ने नकार दिया है शिवराज सिंह चौहान खुद को मध्यप्रदेश का मामा घोषित किये थे। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सदस्य अभियान के दौरान क्या छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को भी बल्ला चलाने का ट्रेनिंग देंगे? जिस प्रकार से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संरक्षण में मध्यप्रदेश में भाजपा के विधायक बल्ला लेकर गुंडागर्दी कर रहे हैं। भाजपा का सदस्यता अभियान भाजपा संगठन का मसला है।लेकिन जिस प्रकार से पूरे राष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी फर्जीवाड़ा कर अपने सदस्यों की संख्या ज्यादा से ज्यादा बताने में आमादा है। सदस्यता अभियान फर्जीवाड़ा भाजपा की फितरत बन चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिस बस्ती में जाकर को भाजपा से जोड़ने की बात करेंगे उन्हीं के साथ भाजपा शासित राज्यों में अत्याचार हो रही है। अनुसुचित जाति एवं जनजाति पर अत्याचार भाजपा शासित राज्यों में बढ़े हैं। छत्तीसगढ़ की भोली-भाली जनता को बरगलाने आए शिवराज सिंह चौहान खाली हाथ लौटेंगे।
More Stories
पत्रकार सुरक्षा कानून से लोकतंत्र मजबूत होगा-कांग्रेस
कांग्रेस ने अपने जनघोषणा पत्र का एक और वायदा पूरा किया रायपुर. मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक का कांग्रेस ने स्वागत...
अ. भा.पत्रकार सुरक्षा समिति का होली मिलन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
होली मिलन में विशिष्ठ अतिथि चंद्र मोहन सिंह एस.पी.मुंगेली ने पत्रकारों को दी बधाई ,समिति ने गुलाल लगाकर किया स्वागत...
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र है इसलिये दुष्कर्म के आरोप पर पुलिस कार्यवाही न करे?
कानून से डर अपराधियों को होता है और भाजपा अपराधियों को संरक्षण देती है इसलिए घबरा रही है रायपुर. प्रदेश...
विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने गोपाल थवाईत के निधन पर शोक व्यक्त किया
रायपुर . छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा मेरे बाल सखा बड़े भाई छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के...
केन्द्र की अडानी परस्त नीति के विरोध में कांग्रेस ने किया राजभवन मार्च
प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, चंदन यादव, विजय जांगिड़ राजभवन मार्च में शामिल...
जनगणना होने से गरीबों वंचितों को मिलेगा सरकारी योजना का लाभ
रायपुर. प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रधानमंत्री से जनगणना कराए...
Average Rating