दीपावली पर्व पर शहर में निकली किन्नरों की टोली

बिलासपुर.  दीपावली के करीब आते ही किन्नरों की टोली शहर के दुकानों और बाजार में नाच गा कर दुआएं दे रहे हैं। शहर की पुरानी परंपरा है की दीपावली पर्व के दौरान समाज के हर तबके लोगों में उत्साह का माहौल रहता है। बिलासपुर शहर में किन्नरों की टोली की एक अलग पहचान है। ये लोग अक्सर पर्व के दौरान खुशहाली की कामना करने दुकानों और बाजार में सादगी के साथ नाच गाकर लोगों को बधाई देते हैं और हक मांगते हैं। इनके आने से बाजार में रौनक बनी हुई है। व्यापारी भी इन्हें मुंहमांगा ईनाम देकर विदा कर रहे हैं। व्यापार विहार, शनिचरी बाजार, बुधवारी बाजार के अलावा किन्नरों की टोली पूरे शहर के दुकानों में जाते हैं। यह पुरानी पंरपरा है, कई लोग किन्नरों के आगमन को शुभ भी मानते हैं। बहरहाल शहर में दीप पर्व को मनाने के लिए चारों ओर उत्साह का माहौल है।

दुआएं देने की है परंपरा
दीपावली पर्व में किन्नरों की अलग-अलग टोली निकलती है। इनमें सबसे प्रमुख चांटीडीह की टोली है। यहां के किन्नर अनाप-शनाप पैसे नहीं मांगते है वे लोग अपने पहचान वालों के पास जाते हैं, यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। रेलवे व बस स्टेशन जो किन्नर घूमते और लोगों को परेशान करते हैं उन्हें ये नाजायज मानते हैं। खुशहाली के मौके पर बिना परेशान किए लोगों को दुआएं देने वाले ही असली किन्नर होते हैं।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *