शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम आवास का किया घेराव

  अभ्यर्थियों ने रैली निकालकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया बिलासपुर.  छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा और सीजीपीएससी -2025 की परीक्षा पर रोक लगने के बाद शुक्रवार को बिलासपुर में अभ्यर्थियों ने सांसद आवास का घेराव किया। अभ्यर्थियों ने काले झंडे लेकर रैली निकाली और विरोध प्रदर्शन किया। सरकार को सदबुद्धि देने के लिए यज्ञ भी

आरएसएस प्रमुख विजयदशमी को आएंगे शहर, प्रांत पुनर्गठन पर हो सकता है फैसला

  सरस्वती शिशु मंदिर कोनी के विजयदशमी महोत्सव में शामिल होंगे बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघ चालक डॉ. मोहन भागवत 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। दो दिन बिलासपुर के दौरे के दौरान मोहन भागवत विजयादशमी महोत्सव में शामिल होंगे। इसके साथ ही बौद्धिक वर्ग को संबोधित

मां महामाया की भक्ति में सराबोर बेलतरा, जेसीबी से किया पुष्पवर्षा

  विधायक सुशांत शुक्ला को लड्ड्ओं से तौलकर किया स्वागत बिलासपुर.  मां महामाया के प्रति अटूट आस्था, सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण और सामाजिक समरसता का संदेश लेकर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में निकाली जा रही भव्य शारदीय नवरात्रि ध्वजा यात्रा के पांचवें दिन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को

मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 12 नवंबर को, 11 दिसंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति

  विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी, अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी को बिलासपुर.  भारत निर्वाचन आयोग ने 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार एकीकृत मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को किया जाएगा। मतदाता सूची के

71वें दुर्गा उत्सव में दिखेगी हिंदू-मुस्लिम एकता की झलक

  बिलासपुर.  शहर के कुदुदंड स्थित चांदनी चौक में नवयुवक दुर्गा एवं दशहरा उत्सव समिति इस वर्ष 71वां दशहरा एवं दुर्गा पूजा उत्सव मना रही है। करीब 80 साल पुराने शिव मंदिर से जुड़ा यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश कर रहा है। यहां दोनों समुदायों के

शिव शक्ति दुर्गा उत्सव समिति में माता रानी की हो रही पूजा अर्चना

  बिलासपुर। किसान मोहल्ला चांटीडीह में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है। यहां भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सभी लोगों के सहयोग से लगातार 6 वर्षों से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कराया जाता है। धीरे-धीरे लोग समिति से जुड़ रहे हैं और अपना सहयोग दे

ओंकारेश्वर मंदिर में हुई भजन संध्या ने विभोर किया

बिलासपुर. ओंकारेश्वर महादेव मंदिर सागा ले आउट में नवरात्रि पर्व पर भजन संध्या के कार्यक्रम ने श्रोताओं को भाव विभोर किया। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर सागा ले आउट बिलासपुर में नवरात्रि के अवसर पर भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष डाॅ.रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने महिला भजन मंडली का स्वागत

वैदिक रीति से मना पूर्व न्यायमूर्ति का जन्मदिवस

  बिलासपुर. पूर्व न्यायमूर्ति चंद्र भूषण वाजपेयी जी एवं बुनियादी प्रशिक्षण संस्था के पूर्व प्राचार्य डॉ.ओम प्रकाश बिरथरे का जन्मदिवस उनके निवास जाकर भारतीय एवं वैदिक परंपरा के अनुसार मनाया गया। इसमें ओमप्रकाश भट्ट ने आचार्य की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ वेदमंत्रों के साथ उपस्थित सदस्यों के स्वागत से हुआ। इसके पश्चात पवित्रीकरण एवं

विश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार: डॉ. सत्यनारायण तिवारी मुंगेली के जिला अध्यक्ष शैक्षणिक प्रकोष्ठ एवं डॉ दिलीप सिंह राजपूत बने जिला उपाध्यक्ष

  बिलासपुर. विश्व हिंदी परिषद के सिद्धांतों और भाषाई एकता के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए संगठन की छत्तीसगढ़ प्रांतीय इकाई का एक महत्वपूर्ण विस्तार किया गया है। परिषद के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने और जमीनी स्तर पर कार्य को गति देने के लिए डॉ. सत्यनारायण तिवारी को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष शैक्षणिक प्रकोष्ठ

कामकाज में इतनी पारदर्शिता रखें कि जानकारी छिपाने की जरूरत ही न पड़े : कलेक्टर

  आरटीआई पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न बिलासपुर.  कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आरटीआई पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग संबंधी एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के जनसूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों ने भाग लिया। तकनीकी अधिकारियों ने पोर्टल पर

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नेता अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया

  दिल्ली. पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के नेता अभिजीत दिपके को उनके ठहरने की जगह से हिरासत में ले लिया गया। वे उस समय वहां से निकलकर कनॉट प्लेस में पार्टी के प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। इससे पहले दिन में, दिल्ली

प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर

  12 पुल और 6 सड़कों के काम जल्द होंगे शुरू, चयनित एजेंसियों को शीघ्र कार्यादेश जारी करने के निर्देश बेहतर सड़क संपर्क से व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक पहुंच होगी आसान : मुख्यमंत्री  दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में मजबूत अधोसंरचना की महत्वपूर्ण भूमिका नई सड़कों

कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘राष्ट्रीय महिला किसान दिवस’

  आरसेटी और कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वय से ग्रामीण महिलाओं को मिली तकनीक,आजीविका और उद्यमिता की नई दिशा ​बिलासपुर. कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर में ‘राष्ट्रीय महिला किसान दिवस’ का गरिमामय आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गिरीश शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारतीय स्टेट

4 साल बाद अंकिता भंडारी हत्याकांड फिर आया सुर्खियों में?

    उत्तराखंड का चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है। करीब चार साल पहले हुए इस मामले में अब एक कथित ‘वीआईपी’ की पहचान और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अंकिता के माता-पिता

सोनू त्यागी ने बॉलीवुड, सेलिब्रिटी मैनेजमेंट, विज्ञापन, बिजनेस और अध्यात्म पर की खुलकर बात, द सनी शाह शो का एपिसोड रिलीज

अप्रोच एंटरटेनमेंट और गो स्पिरिचुअल के संस्थापक ने गाजियाबाद के गांव से मुंबई तक के सफर, फिल्म इंडस्ट्री की चुनौतियों, बदलते ओटीटी कंटेंट, मानसिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक जीवन पर साझा किए अपने अनुभव मुंबई: जाने-माने लेखक, निर्देशक, निर्माता और अप्रोच एंटरटेनमेंट ग्रुप एवं गो स्पिरिचुअल के संस्थापक सोनू त्यागी ने द सनी शाह शो के नए एपिसोड में बॉलीवुड, सेलिब्रिटी मैनेजमेंट, विज्ञापन, पब्लिक रिलेशंस, बिजनेस, उद्यमिता और अध्यात्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए हैं। बिजनेसमैन और लीडरशिप के क्षेत्र में सक्रिय सनी शाह के साथ उनका यह वीडियो पॉडकास्ट अब यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। इस बातचीत में सोनू त्यागी ने अपने करियर, मनोरंजन जगत के अनुभवों, जीवन के मूल्यों और अध्यात्म के प्रति अपने लगाव के बारे में खुलकर बात की। बातचीत के दौरान सोनू त्यागी ने बताया कि उनका बचपन गाजियाबाद के एक गांव में बीता। उनका परिवार खेती-किसानी से जुड़ा रहा है। बचपन से ही उन्हें लोगों के व्यवहार, मनोविज्ञान, लेखन और अध्यात्म में रुचि थी। उन्होंने मनोविज्ञान में स्नातक की पढ़ाई की और इसके बाद विज्ञापन प्रबंधन, पत्रकारिता और फिल्म निर्माण की पढ़ाई भी की। उनका मानना है कि जीवन में कितनी भी सफलता मिल जाए, इंसान को सादगी, ईमानदारी और अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहिए। पूरा एपिसोड यहां देखें: https://www.youtube.com/watch?v=UhT6E3jvvzc अपने बिजनेस के सफर के बारे में सोनू त्यागी ने बताया कि उन्होंने विज्ञापन एजेंसियों में कॉपीराइटिंग और क्लाइंट सर्विसिंग का काम करने के बाद महज 24 साल की उम्र में दिल्ली में अप्रोच कम्युनिकेशंस की शुरुआत की थी। मनोविज्ञान की पढ़ाई से उन्हें लोगों की सोच और व्यवहार को समझने में मदद मिली। पब्लिक रिलेशंस के क्षेत्र में बढ़ते अवसरों को देखते हुए उन्होंने अपनी कंपनी शुरू की। इसके बाद वह मुंबई आए और अपने काम को बॉलीवुड, सेलिब्रिटी मैनेजमेंट, फिल्म निर्माण, विज्ञापन और मीडिया तक बढ़ाया। पॉडकास्ट में बॉलीवुड और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सोनू त्यागी ने बताया कि वह शुरू से ही लेखक और निर्देशक बनना चाहते थे, लेकिन बिना बड़े बजट और आर्थिक सहयोग के फिल्म इंडस्ट्री में काम शुरू करना आसान नहीं था। ऐसे में सेलिब्रिटी मैनेजमेंट ने उन्हें मनोरंजन जगत में आगे बढ़ने का रास्ता दिया। इसके जरिए उन्हें कलाकारों के साथ काम करने, विज्ञापन अभियानों, ब्रांड एंडोर्समेंट, कार्यक्रमों और फिल्मों से जुड़े काम का अनुभव मिला। उन्होंने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में एक सेलिब्रिटी विज्ञापन अभियान उनके लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ और इससे अप्रोच एंटरटेनमेंट को आगे बढ़ाने में मदद मिली। भारतीय सिनेमा में आए बदलावों पर बात करते हुए सोनू त्यागी ने पुरानी बॉलीवुड फिल्मों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पुरानी फिल्मों की कहानियां, किरदार और भावनाएं आज भी लोगों के दिलों को छूती हैं। वहीं, उन्होंने कुछ ओटीटी वेब सीरीज में अपराध, हिंसा और अश्लील दृश्यों पर जरूरत से ज्यादा ध्यान देने पर सवाल उठाए। उनका मानना है कि फिल्मकारों को समाज और इंसानी रिश्तों से जुड़ी अच्छी कहानियों पर भी काम करना चाहिए। उन्होंने अपनी आने वाली व्यंग्यात्मक हिंदी कॉमेडी फिल्म कैंप डिसेंट  के बारे में भी बताया, जिसमें वह क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म हास्य और व्यंग्य के जरिए समाज के कई मुद्दों को उठाती है। बातचीत में सोनू त्यागी ने अपनी आध्यात्मिक फिल्म और वेब सीरीज टू ग्रेट मास्टर्स  के बारे में भी बताया, जिसके वह क्रिएटर और सह-निर्माता हैं। यह प्रोजेक्ट भारत के दो महान आध्यात्मिक गुरुओं की शिक्षाओं पर आधारित एक पुस्तक से प्रेरित है। इसका उद्देश्य आज की पीढ़ी तक अध्यात्म और जीवन से जुड़ी अच्छी बातें पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि फिल्मों और रचनात्मक अभियानों के जरिए लोगों को ध्यान, अध्यात्म और मानसिक शांति के प्रति जागरूक किया जा सकता है। पॉडकास्ट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा गो स्पिरिचुअल के काम पर केंद्रित रहा। सोनू त्यागी ने वर्ष 2017 में गो स्पिरिचुअल की स्थापना की थी। यह संस्था अध्यात्म, आध्यात्मिक जागरूकता, समाज सेवा, मानसिक स्वास्थ्य, वेलनेस, आयुर्वेद, ऑर्गेनिक जीवनशैली, आध्यात्मिक पर्यटन, मीडिया और कार्यक्रमों के क्षेत्र में काम करती है। गो स्पिरिचुअल की गतिविधियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, स्कूलों में कार्यक्रम, मनोवैज्ञानिकों के साथ बातचीत, शाकाहार को बढ़ावा देना, पशुओं के प्रति दया, जरूरतमंदों को भोजन और कंबल बांटना तथा लोगों को बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित करना शामिल है। सोनू त्यागी ने बच्चों, माता-पिता और बुजुर्गों की मानसिक और भावनात्मक परेशानियों पर भी बात की। उन्होंने विशेष रूप से बुजुर्गों के अकेलेपन और परिवारों में कमजोर होते रिश्तों पर चिंता जताई। उनका मानना है कि परिवार में प्यार, सम्मान, समझ और एक-दूसरे के लिए समय होना बहुत जरूरी है। उन्होंने गो स्पिरिचुअल न्यूज मैगजीन एवं ऐप के बारे में भी जानकारी दी। इसके जरिए अध्यात्म, मानसिक स्वास्थ्य, योग, ध्यान, आयुर्वेद, वेलनेस, आध्यात्मिक पर्यटन और सकारात्मक जीवन से जुड़ी खबरें और लेख प्रकाशित किए जाते हैं। गो स्पिरिचुअल अपने संदेश को अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए वेब टीवी और ओटीटी के क्षेत्र में भी काम कर रहा है।

जयपुर में सैलून इंडस्ट्री का महाकुंभ, 5,000 से ज्यादा सैलून मालिकों ने दिखाई एकजुटता की ताकत

18 राज्यों, 50 शहरों और 5,000 सैलून मालिकों का संगम, भारतीय ब्यूटी ब्रांड्स को मिलेगी नई उड़ान भारतीय ब्यूटी ब्रांड्स को ग्लोबल पहचान दिलाने की तैयारी, जयपुर सम्मेलन में दिखा दम मुंबई /अनिल बेदाग: भारतीय हेयर एंड ब्यूटी इंडस्ट्री के लिए जयपुर में आयोजित इंडियन हेयर एंड ब्यूटी कांफ्रेंस एक ऐतिहासिक आयोजन बनकर सामने आया।

छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में इलाज का संकटः 9,392 पद रिक्त, 80 प्रतिशत विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी, भाजपा सरकार में मरीज बेहाल – कांग्रेस

रायपुर. छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी के कारण आम जनता को समय पर इलाज नहीं मिल रहा है। गरीब मरीज एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकने को मजबूर हैं। भाजपा सरकार के

बिजली विभाग डकैत बन गया है, उपभोक्ता को लूट रहा – कांग्रेस

बिजली उपभोक्ताओ का बढ़े बिजली बिल के अलावा कोयले का अतिरिक्त प्रभार वसूला जा रहा रायपुर.  सरकार बिजली बिल के साथ कोयले की कीमत का अतिरिक्त प्रभार जोड़कर उपभोक्ताओं से लूट रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अक्टूबर महिने में प्रति उपभोक्ता से 300 रू. से लेकर 1000

ठगी करने बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला युवक गिरफ्तार

बिलासपुर .पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त लेयर-1 म्यूल खातो की जांच कर कार्यवाही करने संबंधी निर्देश प्राप्त होने तथा वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा स्थानीय स्तर पर सभी प्रकार के म्यूल खातो की जांच कर प्रभावी कार्यवाही करने के निदेश पर भारत शासन द्वारा संचालित पुलिस पोर्टल के माध्यम से एक्सिस बैंक के संदिग्ध बैंक खाता 924020055482571

परम पूज्य संत श्री श्री रीतेशश्वर जी महाराज का बिलासपुर प्रवास, त्रिलोक ने किया स्वागत

  बिलासपुर . परम पूज्य संत श्री श्री रीतेशश्वर जी महाराज का बिलासपुर प्रवास( राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सहयोगियों सहित किया आत्मीय अभिनंदन) राष्ट्रीय संत परम पूज्य. श्री श्री रितेश्वर जी महाराज का बिलासपुर प्रवास हुआ, इस अवसर पर राष्ट्रीय समन्वयक कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने अपने दर्जनों सहयोगियों सहित अपने गुरुदेव