अंतर मंडल रेलवे नाट्य स्पर्धा में बिलासपुर मंडल को मिला द्वितीय पुरस्कार

बिलासपुर. रेलवे प्रशासन द्वारा प्रत्येक वर्ष रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की सांस्कृतिक प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल में अंतर मंडल सांस्कृतिक प्रतियोगिता नाटक 2019 का आयोजन दिनांक 14 अक्टूबर 2019 को उल्लास, रेलवे क्लब डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी रायपुर में संपंन हुआ।
          इस प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों मंडल के कलाकारों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बिलासपुर मंडल द्वारा मुख्य कार्यालय अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार तामकनंद द्वारा निर्देशित उजाले की ओर नामक नाटक का मंचन किया गया। इस नाटक की आकर्षक प्रस्तुति ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया तथा द्वितीय पुरस्कार के लिए चुना गया। इसके साथ ही सर्वश्रेष्ठ रूप सज्जा एवं वेशभूषा के लिये मंडल के श्री रमाकांत खरे को पुरस्कृत किया गया।
        इस प्रतियोगिता के अलावा मिमिक्री एवं संगीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें सर्वश्रेष्ठ संगीत के लिये श्री मनोज कुमार हेडकेश्वर तथा मिमिक्री के लिये श्री घनश्याम सिंह राज को पुरस्कुत किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कलाकारों में प्रेमचंद शर्मा, अरूण चटर्जी, शशिकांत मिश्रा, विमल हलदर, रामनारायण खूंटे, बालक दास, श्रीमती मनीषा महाजन, राजेश सोनकर श्रीमती कल्पना शामिल थे। मंडल के कलाकारों की इस उपलब्धि के लिये मंडल रेल  प्रबंधक श्री आर.राजगोपाल द्वारा कार्यालय में सभी कलाकारों की हौसला बढाते हुये सभी को बधाई एवं शुभकामनायें दी गई।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!