अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर का निधन हुआ


आज के ही दिन 1862 में अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर का निधन हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 07 नवंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1876 : बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने बंगाल के एक गांव में वन्दे मातरम् गीत की रचना की थी।
1893 : कोलोराडो महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया गया।
1917 : रूस में सफल बोल्शेविक क्रांति।
1917 – रूस में सफल बोल्शेविक क्रांति।
1951 – जार्डन में संविधान पारित किया गया।
1968 – तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1982 : तुर्की में संविधान अंगीकार किया गया।
1996 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मार्स ग्लोबल सर्वेयर का प्रक्षेपण किया।
1998 : दुनिया का सबसे बुजर्ग जॉन ग्लेन नाम का अंतरिक्षयात्री सुरक्षित धरती पर वापस लौटे।
1998 : अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भारत और पाकिस्तान पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की।
2000 : अमेरिकी राष्टपति पद हेतु मतदान संपन्न।
2002 -ईरान ने अमेरिकी उत्पादों के विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया।
2003 : अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने गर्भपात पर रोक सम्बन्धी विधेयक पर हस्ताक्षर किया।
2006 – भारत और आसियान विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास के लिए एक फ़ंड बनाने पर सहमत हुए।
2008 – कश्मीर के प्रसिद्ध कवि रहमान राही को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
2012 : ग्वाटेमाला में भूकंप से 52 की मौत हुई।

07 नवंबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1858 : महान क्रांतिकारी बिपिन चंद्र पाल का जन्म हुआ।
1867:  विख्यात भौतिकविद और रसायनशास्त्री मेरी क्युरी का जन्म हुआ।
1888 : प्रसिद्ध वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रामन का जन्म हुआ।
1954: दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के सुपर स्टार भारतीय अभिनेता कमल हसन का जन्म हुआ।

07 नवंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1862: मुगल साम्राज्य के अंतिम बादशाह बहादुर शाह ज़फ़र का रंगून में निधन हुआ।
200:  भारत में हरित क्रांति के जनक सी. सुब्रह्मण्यम का निधन हुआ।
200:  पद्म भूषण से सम्मानित भारत की समाज सेविका तारा चेरियन का  निधन हुआ।
2015: भारतीय निर्देशक और कवि बप्पादित्य बंदोपाध्याय का निधन हुआ।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!