अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष कौशिक हुए शामिल


बिलासपुर. मीडिया संचार एक साधन सोशल मीडिया का समाजिक साधन कहा जा सकता है, उक्त बाते छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने आज अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर योजना के द्वितीय दिवस पर श्रीकांत वर्मा मार्ग के कुंदन पैलेश में आयोजित बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के दक्षिण, मध्य, पूर्वी उत्तर एवं रेल्वे मंडल के संयुक्त रूप से आयोजित मंडल प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। श्री कौशिक ने सोशल मीडिया क्यों विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि सोशल मीडिया कम्प्यूटर आधारित प्लेट फार्म है, जो लोगों को वर्चुवल समुदायों और नेटवर्क में जानकारी विचारों चित्रों वीडियों को साझा करने या उनके अदान प्रदान करने की अनुमति देता है।

श्री कौशिक ने सोशल मीडिया के संदर्भ में अनेक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति परिस्थिति पर अगर गौर करे तो सोशल मीडिया का शब्द विभाजन दो टुकडों में किया जा सकता है। सोशल यानी सामाजिक और मीडिया क्योंकि यह वेब पर प्रकाशित होता है। यह मीडिया किसी भी व्यक्ति को संवाद करने संबंद्ध बनाने या छवि निर्माण में सहायत सिद्ध होता है। यह आनलाईन नेटर्किंग का एक तरीका है। हम 24 घंटे सातों दिन नेटवर्किग कर संवाद स्थापित भी कर सकते है, श्री कौशिक ने कहा कि इसका उपयोग करते समय सावधानिया एवं विशेष ध्यान भी देना चाहिए जिसमें हम ज्ञान का प्रसार करते है। लोगों को बांधकर रखना, संवाद प्रभावी हो सही जानकारी रखे, अपने श्रोतागण को जाने, विनम्र रहे, प्रेरक बने विषयों की तह तक जाए, हर बात पर विश्वास न करे विवेक पूर्ण तरीके से अपनी प्रतिक्रिया दे, त्वरीत प्रतिक्रिया का बचाव न करें, ध्यान सू सूने समझे मार्गदर्शन ले आदि।

इसी क्रम में सांसद अरूण साव ने सुरक्षा सामर्थ के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प विषय पर चर्चा एवं समाधान की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। पूर्व महापौर उमाशंकर जायसवाल ने हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर चर्चा की जानकारी दी। पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने पिछले 6 सालों में हुए अंत्योदया प्रयत्न विषय पर जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने देश भाजपा सरकार की उपलब्धी/राज्य की कांग्रेस सरकार की असफलता/राज्य की राजनैतिक पृष्ठभूमि एवं भाजपा की भिमका विषय पर कार्यकर्ताओं को जानकारी प्रदान की। द्वितीय दिवस सत्र में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक अलग-अलग सत्रों पर भाजपा नेताओं ने अलग-अलग विषयों पर जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं की जानकारी प्रदान की।

इस मौके पर प्रशिक्षण में मुख्यरूप से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष किशोर राय, अशोक विधानी, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, जुगल अग्रवाल, निम्मा जीवनानी, अरविंद बोलर, संदीप दास, बेनी गुप्ता, विनोद सोनी, उदय मजूमदार, बंधु मौर्य, जगदीश पाण्डेय, श्रीकांत सहारे, जयश्री चौकसे, उमेशचन्द्र कुमार, विजय ताम्रकार, उमेश यादव, चन्द्रभूषण शुक्ला, विजय सिंह, धीरेन्द्र केशरवानी, महेश चंद्रिकापुरे, सुशांत शुक्ला, दुर्गेश पाण्डेय, रिंकू मित्रा, प्रवीण दुबे, सैयद मकबूल अली, संजय मुरारका, सत्यजीत भौमिक, राजेश रजक, मंजीतपुरी गोस्वामी, विभा गौरहा, मनोज मिश्रा, प्रकाश यादव, व्ही. वल्लभ राव, दुर्गा सोनी, केदार खत्री, योगेश बोले, प्रवीण तिवारी, रंगा नादम, हरि गुरूंग डी.के. साहू, अमित तिवारी, रोशन राही, राकेश तिवारी, ऋषि केशरी, केतन सिंह, महर्षि बाजपेयी, दाउ शुक्ला, संजय ठाकुर, किशलय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!