March 14, 2020
अमिय नंदन सिन्हा ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नये महानिरीक्षक-सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त का पदभार ग्रहण किया
बिलासपुर. अमिय नंदन सिन्हा ने 09 मार्च को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नये महानिरीक्षक-सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। महानिरीक्षक-सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त का कार्यभार संभालने से पूर्व अमिय नंदन सिन्हा, महानिरीक्षक-सह प्रधान मुख्य सुरक्षा बल प्रशिक्षण केन्द्र मौला-अलीए सिकन्दराबाद में महानिरीक्षक-सह निदेशक के पद पर पदस्थ थे। पूर्व महानिरीक्षक-सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री रणवीर सिंह चौहान का स्थानातंरण दक्षिण पश्चिम रेलवे, हुबली में महानिरीक्षक-सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त के पद पर हुआ है। श्री अमिय नंदन सिन्हा 1989 बैच के भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा के अधिकारी है। सर्वप्रथम इन्होंने 17 सितम्बर, 1991 में रेलवे में कार्यभार ग्रहण किया। श्री सिन्हा एन.एफ. रेलवे, ईस्ट कोस्ट रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे में विभिन्न महत्वपूर्ण पदो पर एवं दक्षिण रेलवे एवं दक्षिण मध्य रेलवे ;(SC Railway) तथा दक्षिण मध्य रेलवे में महानिरीक्षक-सह प्रधान मुख्य सुरक्षा बल प्रशिक्षण केन्द्र मौला-अलीए सिकंदराबाद में महानिरीक्षक-सह निदेशक के पद पर कार्य किया है। श्री अमिय नंदन सिन्हा ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स डिग्री ;(MBA) एवं एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है।