आज का इतिहास : इतिहास जानकर बढ़ाए अपनी जनरल नॉलेज

UPSC और अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए हम रोज़ एक ऐसा लेख लेकर आते हैं, जो उनके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। अगर किसी व्यक्ति को इतिहास की जानकारी होती है, तो लोग उससे कहते हैं कि वो UPSC परीक्षा की तैयारी करे। ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि UPSC परीक्षा को पास करने के लिए इतिहास की भी अच्छी समझ होना जरूरी है। आइए आज जानते हैं क्या है 28 नवंबर का इतिहास।

प्रमुख घटनाएं

28 नवंबर, 1990 को चुनावों के बाद जान मेजर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने थे।

28 नवंबर, 1996 को कैप्टन इन्द्राणी सिंह एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं थी।

28 नवंबर, 1997 को प्रधानमंत्री आई के गुजराल ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।

28 नवंबर, 1999 को दक्षिण कोरिया ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप हॉकी का ख़िताब जीता था और भारत ने मलेशिया को हराकर कांस्य पदक जीता था।

पनामा ने की स्पेन से आजाद होने की घोषणा

28 नवंबर, 1821 को पनामा ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा की थी। 28 नवंबर, 1854 को डच सेना ने बोर्नियो में चीनी विद्रोह को दबाया था। 28 नवंबर, 1893 को न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया था।

जन्मदिन

28 नवंबर, 1757 को अंग्रेजी कवि, चित्रकार, और प्रिंटमेकर विलियम ब्लेक का जन्म हुआ था।

28 नवंबर, 1820 को जर्मन दार्शनिक, कम्युनिस्ट, सामाजिक वैज्ञानिक, पत्रकार और व्यापारी फ्रेडरिक एंगेल्स का जन्म हुआ था।

28 नवंबर, 1945 को अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मैरी एलिजाबेथ विनस्टेड का जन्म हुआ था।

28 नवंबर, 1949 को कनाडाई गायक, संगीतकार, अभिनेता, लेखक, कॉमेडियन पॉल शेफ़र का जन्म हुआ था।

28 नवंबर, 1984 को भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार अमर गोस्वामी का जन्म हुआ था।

पुण्यतिथि

28 नवंबर, 1890 को भारत के महान् विचारक, समाज सेवी तथा क्रान्तिकारी ज्योतिबा फुले का निधन हुआ था।

28 नवंबर, 1939 को कनाडाई-अमेरिकी शिक्षक, चिकित्सक, ईसाई पादरी, खेल प्रशिक्षक, और प्रर्वतक जेम्स नाइस्मिथ का निधन हुआ था।

28 नवंबर, 1954 को महान भैतिकशास्त्री एनरिको फर्मी का निधन हुआ था।

28 नवंबर, 1994 को प्रसिद्ध मराठी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक भालजी पेंढारकर का निधन हुआ था।

28 नवंबर, 2010 को कनाडाई अभिनेता, कॉमेडियन और निर्माता लेस्ली नील्सन का निधन हुआ था।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!