आज की तारीख गूगल के लिए जरूरी और एक देश भी हुआ आजाद


हर तारीख अपने अंदर कुछ घटनाएं दबाए हुए है। गूगल के लिए आज का दिन बेहद जरूरी है। बता दें कि  गूगल के सह-संस्थापक और कंप्यूटर वैज्ञानिक लैरी पेज का जन्म हुआ था। इसके अलावा महान कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्म भी आज ही के दिन यानी 26 मार्च को साल 1907 में हुआ था। वहीं आज ही के दिन एक देश ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया।

कौन-सी हैं वो घटनाएं जिसके लिए आज के दिन को याद किया जाता है? और कौन-सा है वो देश जिसने खुद को स्वतंत्र घोषित किया? पढ़ते हैं आगे…

  • 922:  आज ही के दिन यानी 26 मार्च को कवि मंसूर अल-हल्लाज और ईरानी सूफी संत का निधन हो गया।
  • 1907: कवयित्री महादेवी वर्मा (साहित्य अकादेमी फेलोशिप, ज्ञानपीठ और पद्म विभूषण से सम्मानित ) का जन्म आज ही के दिन हुआ था।
  • 1953: एक समय था जब पोलियो से पूरा देश जूझ रहा था। तब डॉ जोनास साल्क ने पोलियो से बचाव के लिए नए टीके को खोजा और आज ही के दिन अपनी इस खोज की घोषणा की।
  • 1971: आज ही के दिन एक देश स्वतंत्र घोषित हुआ। शेख मुजीबुर्रहमान ने बांग्लादेश को स्वतंत्र घोषित किया।
  • 1972: अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन आज ही के दिन हुआ। ये उद्घाटन तत्कालीन राष्ट्रपति वी वी गिरी ने किया।
  • 1973: आज ही दिन गूगल के नाम सह-संस्थापक लैरी पेज जिसे कंप्यूटर वैज्ञानिक भी कहा जाता है, का जन्म हुआ था।
  • 1975: जैविक हथियार संधि से लोग आज ही के दिन परिचित हुए।
  • 1979:  मिस्र-इजराइल समझौते पर आज ही के दिन अमेरिका में हस्ताक्षर हुए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!