आज के दिन ही दिल्ली में Press Club of India की स्थापना हुई थी
नई दिल्ली. इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 21 फरवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
21 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1842: अमेरिका में सिलाई मशीन का पेटेंट कराया गया.
1848: फ्रेडरिक एंगेल्स और कार्ल मार्क्स ने कम्युनिस्ट घोषणापत्र प्रकाशित किया.
1878: पुड्डुचेरी स्थित अरविंदो आश्रम की मां मीरा अलफासा का पेरिस में जन्म.
1916: फ़्रांस में प्रथम विश्व युद्ध में बर्डन की लड़ाई भड़की.
1925: न्यूयॉर्कर मैगजीन के प्रथम संस्करण का प्रकाशन.
1952: पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान में ढाका) स्थित ढाका विश्वविद्यालय में बंगाली भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने के लिए प्रदर्शन किया गया.
1959: नयी दिल्ली में प्रेस क्लब आफ इंडिया की स्थापना.
1972: अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन चीन की यात्रा पर गए थे.
1981: नासा ने सेटेलाइट कोमस्टर-4 का प्रक्षेपण किया.
2008: भारत के बड़े उद्योगपति अनिल अंबानी की ‘रिलायंस कम्यूनिकेशन’ ने 21 फरवरी साल ही यूंगांडा की कंपनी ‘अनुपम ग्लोबल सॉफ्ट’ का अधिग्रहण किया था.
2009: हिन्दुस्तान मोटर्स ने अपने प्रबन्धकों की तनख़्वाह घटाई.
2010: सऊदी अरब की सरकार ने 21 फरवरी में ही महिलाओं को वकालत करने की इजाजत देने से संबंधित कानून लाने का निर्णय लिया था.
21 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 21 February
1894: भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक शान्ति स्वरूप भटनागर का जन्म.
1896: एक कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का जन्म.
21 फ़रवरी को हुए निधन
1991: भारतीय अभिनेत्री और गायिका नूतन का निधन.
1998: भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता ओम प्रकाश का निधन.