आज के दिन ही भारत संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ था, जानें आज का इतिहास

नई दिल्ली. इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 30 अक्टूबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
30 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1905: रूसी शासक जार निकोलस द्वितीय ने पहले रूसी संविधान को स्वीकृती दी।
1922: बेनिटो मुसोलिनी ने इटली में सरकार बनाई।
1925: पहली बार लंदन में टेलिविजन ट्रांसमिशन हुआ।
1945: भारत संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1960: ब्रिटेन में पहली बार सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट की गई।
1963: अफ्रीकी देश मोरक्को तथा अल्जीरिया ने युद्ध विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।
1975: स्पेन में किंग जुआन कारलोस ने सत्ता संभाली।
2003: ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स का भारत दौरा प्रारम्भ।
2003: अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने पाकिस्तान को भारत के साथ शांति वार्ता करने को कहा।
2008: स्टेट बैंक आफ बीकानेर एवं जयपुर ने फिक्स डिपोजिट की व्याज़ दरों में एक प्रतिशत की कमी की।
30 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति
1932: प्रसिद्ध इतिहासकार बरुन डे का जन्म हुआ।
1990: भारत की महिला पिस्टल निशानेबाज़ राही सरनोबत का जन्म हुआ।
1887: बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार सुकुमार रे का जन्म हुआ।
1909: प्रसिद्ध वैज्ञानिक होमी जहाँगीर भाभा का जन्म हुआ।
30 अक्टूबर को हुए निधन
1883: महान चिंतक तथा समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती का मृत्यु हुआ।
1974: प्रसिद्ध ग़ज़ल और ठुमरी गायिका बेगम अख़्तर का मृत्यु हुआ।
1990: भारत के मशहूर और लोकप्रिय अभिनेता विनोद मेहरा की मृत्यु हो गई।