आज ही के दिन अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना हुई

नई दिल्ली. इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 27 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
27 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of December 27
1825: स्टीम इंजन वाले पहले पब्लिक रेलवे का निर्माण इंग्लैंड के स्टॉकटन और डार्लिंगटन के बीच पूरा हुआ।
1861: कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली संपन्न।
1911: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया।
1934: पर्सिया के शाह ने पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की।
1945: 29 सदस्य देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना।
1949: नीदरलैंड ने आधिकारिक रूप से इंडोनेशिया की स्वतंत्रता को स्वीकार किया।
1960: फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया.
1966: दुनिया की सबसे लंबी गुफा ‘केव ऑफ स्वैलोज़’ की खोज एक्विसमोन, मैक्सिको में की गई।
1968: चंद्रमा की परिक्रमा करने वाला पहला मानव मिशन अपोलो-8 प्रशांत महासागर में उतरा।
1979: सोवियत सेना ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमला किया।
2002: ‘ईव’ नामक पहले मानव क्लोन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्म लिया।
2007: रावलपिंडी के पास पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या।
2008: वी. शान्ताराम पुरस्कार समारोह में तारे ज़मीं पर को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला।
27 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति – 27 December Famous Birthdays
1571: जर्मनी के गणितज्ञ और खगोलशास्त्री यूहान केपलर का जन्म हुआ।
1822: फ़्रांस के चिकित्सक और रसायनशास्त्री लुईस पास्चर का जन्म हुआ।
1797: उर्दू-फ़ारसी के प्रख्यात कवि मिर्जा ग़ालिब का जन्म हुआ।
1965: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का जन्म हुआ।
27 दिसंबर को हुए निधन – 27 December Famous Deaths
1923: फ्रांसीसी इंजीनियर और आर्किटेक्ट गुस्ताव एफिल का निधन हुआ।
1998: चीन के परमाणु कार्यक्रम के जनक वांगकान धांग का निधन।