आज ही के दिन फिदले कास्त्रों ने क्यूबा की सत्ता संभाली थी, जानें आज का इतिहास

नई दिल्ली.  इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 16 फरवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

16 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं 

1914- लॉस एंजिलिस और सैन फ्रांसिस्को के बीच पहले विमान ने उड़ान भरी.

1969- मिर्जा गालिब की 100वीं पुण्यतिथि पर डाक टिकट जारी किया गया.

1959- राष्ट्रपति फिदले कास्त्रों ने फुलगेनसियो बतिस्ता को पराजित कर क्यूबा की सत्ता संभाली.

1982- जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार कलकत्ता में किया गया.

1987- पनडुब्बी से पनडुब्बी पर मार करने की क्षमता वाले मिसाइल को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया.

2003- विश्व की पहली क्लोन भेंड़ डोली को दया मृत्यु दी गई.

2008- पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मिराज विमान से हादसा हो गया.

2008- मध्य प्रदेश शासन द्वारा पार्श्व गायक नितिन मुकेश को लता मंगेशकर पुरस्कार प्रदान किया गया.

2008- बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने राज्य में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ का शुभारंभ किया.

2009-  पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने साल 2009-2010 का अंतरिम बजट पेश किया.

2010- हिन्दी के प्रख्यात कवि कैलाश वाजपेयी, अंग्रेजी के लेखक बद्रीनाथ चतुर्वेदी और मैथिली के दिवंगत कथाकार मनमोहन झा समेत 23 लोगों को साल 2009 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया. जबकि गुजराती के लेखक शिरीष जे.पंचाल ने यह पुरस्कार लेने से मना कर दिया.

2013- पाकिस्तान के हजारा कस्बे में बम विस्फोट हो गया, जिसमें करीब 84 लोगों की मौत हो गई और करीब 190 लोग घायल हो गए.

16 फरवरी को जन्मे व्यक्ति

  • मराठा सामाज्य के चौथे पेशवा थोरले माधवराव का जन्म 1745 में हुआ.
  • हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि,साहित्यकार और लेखक सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्म 1896 में हुआ.
  • भारत विद्या से संबंधित विषयों के प्रख्यात विद्वान राजेन्द्रलाल मित्रा का जन्म 1822 में हुआ.
  • एक फ्रेंच लेखक ओक्तवे मिर्बो का जन्म 1848 में हुआ.
  • अन्तर्राष्ट्रीय प्रसिद्ध चित्रकार, लेखक एवं कला समालोचक गुलाम मोहम्मद शेख़ का जन्म 1937 में हुआ.
  • 16 फरवरी, 1941 में उत्तर कोरिया के सनकी राजनेता किंम जोंग इल का जन्म हुआ.
  • 16 फरवरी, 1941 में भारतीय अभिनेता आईं.एस. जौहर ने जन्म लिया.
  • भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफ़र का जन्म 1978 में हुआ.

16 फरवरी को हुए निधन 

  • 1944 में हिन्दी सिनेमा के पितामाह दादासाहब फालके का निधन.
  • 1956 में गणित व भौतिकी के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक मेघनाद साहा का निधन.
  • 2016 में संयुक्त राष्ट्र संघ के छठे महासचिव बुतरस घाली का निधन.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!