आज ही के दिन भोपाल में जहरीली गैस ने ली थी हजारों जान

नई दिल्ली. इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 3 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

3 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1796- बाजी राव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया.

1828- एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए.

1824- अंग्रेज़ों ने मद्रास और मुंबई से कुमुक मंगा कर फिर कित्तूर का किला घेर लिया.

1829- वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगाई.

1959- भारत और नेपाल ने गंडक सिंचाई और विद्युत परियोजना के समझौते पर हस्ताक्षर किए.

1967- भारत का पहला रॉकेट (रोहिणी आर एच 75) को थुम्बा से प्रक्षेपित किया गया.

1971- भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ.

1984- भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से जहरीली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए.

1989- रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की.

2008- मुंबई में हुई 23 नवंबर की आतंकवादी घटना के बाद आज के दिन महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया.

2012- फिलीपींस में आए ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत.

3 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

  • इटली के विख्यात राजनेता और इतिहासकार निकोलो मैक्यावेले का फ़लोरेन्स नगर में जन्म 1469 में हुआ.
  • भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस का जन्म 1882 में हुआ.
  • भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद का जन्म 1884 में हुआ.
  • प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार रमेश चन्द्र मजूमदार का जन्म 1888 में हुआ.
  • स्‍वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस का जन्म 1889 में हुआ.
  • हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक यशपाल का जन्म 1903 में हुआ.
  • हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं मननशील रचनाकार शिवनारायण श्रीवास्तव का जन्म 1913 में हुआ.
  • भारतीय भाषाविद विनोद बिहारी वर्मा का जन्म 1937 में हुआ.
  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि रमाशंकर यादव ‘विद्रोही’ का जन्म 1957 में हुआ.
  • टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला मिताली राज का जन्म 1982 में हुआ.

3 दिसंबर को हुए निधन

  • परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक लांस नायक अल्बर्ट एक्का का निधन 1971 में हुआ.
  • भारत के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का निधन 1979 में हुआ.
  • पुर्तगाल के प्रधानमंत्री फ्रांसिसको साकाल्नरो का निधन 1980 में हुआ.
  • सूरीनाम को 1975 में नीदरलैंड की दासता से मुक्त कराने वाले नेता हेंक एरोन का निधन 2000 में हुआ.
  • फ़िल्म अभिनेता और निर्माता देव आनंद का निधन 2011 में हुआ.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!