आज ही के दिन मद्रास का नाम बदल कर तमिलनाडु किया गया था
नई दिल्ली. इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 14 जनवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
14 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
1514- पोप लियो एक्स ने दासता के विरुद्ध आदेश पारित किया.
1641- यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी ने मलक्का शहर पर विजय प्राप्त की.
1761- भारत में मराठा शासकों और अहमदशाह दुर्रानी के बीच पानीपत का तीसरा युद्ध हुआ.
1784- अमरीका ने ब्रिटेन के साथ शांति संधि की पुष्टि की.
1809- इंग्लैंड और स्पेन ने ‘नेपोलियन बोनापार्ट’ के ख़िलाफ़ गठबंधन किया.
1858- नेपोलियन तृतीय की हत्या की साजिश का भंडाफोड़ हुआ.
1867- पेरू ने स्पेन के खिलाफ जंग का ऐलान किया.
1907- जमैका में भूकंप से किंगस्टन शहर तबाह हो गया और लगभग 900 से अधिक लोग मारे गये.
1918- फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री जोसेफ कैलाक्स को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया.
1954- जगदगुरु कृपालु महाराज ने 7 दिनों तक 500 से ज्यादा हिन्दू विद्वानों के समक्ष भाषण दिया. उन्हें पांचवां जगदगुरु चुना गया.
1969- भारत के दक्षिणी राज्य मद्रास का नाम बदलकर तमिलनाडु किया गया.
1974- विश्व फुटबाल लीग की स्थापना की गई.
1982- श्रीमती इंदिरा गांधी ने 20सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की.
1989- इलाहबाद में बारह वर्ष बाद कुम्भ का मेला प्रारम्भ हुआ.
1999- भारत का पहला अत्याधुनिक ‘हवाई यातायात परिसर’, दिल्ली राष्ट्र को समर्पित किया गया.
2000- कम्प्यूटर के बादशाह बिल गेट्स ने स्टीव वाल्मर को विश्व की सबसे बड़ी कम्प्यूटर साफ़्टवेयर कम्पनी सौंपी.
2007- नेपाल में अंतरिम संविधान को मंजूरी मिली.
- 1551 को मुग़ल साम्राज्य में अकबर के नवरत्नों में से एक अबुल फ़जल का जन्म हुआ.
- 1804 में मशहूर संगीतकार जॉन पार्क का जन्म हुआ.
- 1886 में समाज सुधारक मंगूराम का जन्म हुआ.
- 1896 में ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री सी. डी. देशमुख का जन्म हुआ.
- 1905 में हिन्दी व मराठी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री दुर्गा खोटे का जन्म हुआ.
- 1918 में पुर्तग़ाली साम्राज्यवादियों से गोवा की मुक्ति के स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख नेता सुधाताई जोशी का जन्म हुआ.
- 1926 में भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी का जन्म हुआ.
- 1942 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 36वें भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश योगेश कुमार सभरवाल का जन्म हुआ.
- 1967 में अमेरिकी अभिनेत्री एमिली वॉटसन का जन्म हुआ.
- 1977 में भारत के एकमात्र फ़ॉरमूला वन चालक नारायण कार्तिकेयन का जन्म हुआ.
14 जनवरी को हुए निधन
- 1742 में एडमंड हैली का निधन हुआ जो एक प्रसिद्ध खगोलशास्त्री थे.
- 1937 में जयशंकर प्रसाद का निधन हुआ जो हिन्दी साहित्यकार थे.