आज ही के दिन मुंबई में आतंकवादी हमला हुआ था, पढ़ें 26 नवंबर का इतिहास


इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 26 नवंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

आज की महत्वपूर्ण घटनाएं-

1859 – चार्ल्स डिकन्स की ‘ए टेल ऑफ टू सिटीज’ का अंतिम साप्ताहिक अंक साहित्यिक पत्रिका ‘ऑल द इयर राउंड’ में प्रकाशित हुआ.

1865 – लुइस कैरोल की पुस्तक ‘एलिस इन वंडरलैंड’ अमेरिका में प्रकाशित.

1919 – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद् राम शरण शर्मा का जन्म.

1921 – देश में श्‍वेत क्रांति के जनक माने-जाने वाले वर्गीज कुरियन का जन्‍म.

1949 – देश में संविधान को अंगीकार किया गया. संविधान सभा के अध्यक्ष ने स्वतंत्र भारत के संविधान पर हस्ताक्षर किए.

1967 – लिस्बन में बादल फटने से करीब 450 लोगों की मौत.

1984 – इराक और अमेरिका ने कूटनीतिक संबंधों को पुन- स्थापित किया.

1992 – विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाने की शुरुआत.

1998 – तुर्की के प्रधानमंत्री मेसुत यिल्माज ने संसद में अपनी सरकार के विश्वासमत हासिल नहीं कर पाने के बाद इस्तीफ़ा दिया.

2001 – नेपाल में 200 विद्रोही मारे गए.

2006 – इराक बम धमाके में 202 लोगों की मौत.

2008 – मुंबई के कई स्थानों पर आतंकवादी हमलों में 166 लोग मारे गए.

2012 – अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी बनाई.

2018 – नासा का इनसाइट मिशन सात महीने की यात्रा के बाद मंगल ग्रह पर उतरा.

2018 – अफगानिस्तान में पुलिस काफिले पर तालिबान के हमले में 22 पुलिसकर्मियों की मौत.

2019 – शिवसेना, कांग्रेस, राकांपा गठबंधन ‘महा विकास आघाड़ी’ ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा पेश किया.

2019 – ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों के अधिकारों को सुनिश्चित करने संबंधी विधेयक संसद में हुआ पारित.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!