आज ही के दिन सिक्खों के अंतिम गुरु गुरु गोविंद सिंह का जन्म हुआ

नई दिल्ली. इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 22 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
22 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
1241: मंगोल के प्रमुख लेफ्टीनेंट बहादुर तैर हुलागु खान ने लाहौर पर कब्जा किया.
1843: रवीन्द्रनाथ टैगोर के पिता देवेंद्रनाथ टैगोर ब्रह्म समाज में शामिल हुए.
1882: थॉमस एडिसन द्वारा बनाए गए बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया.
1885: ईतो हीरोबूमि जापान के पहले प्रधानमंत्री बने.
1910: अमेरिका में पहली बार डाक बचत पत्र जारी.
1940: मानवेंद्र नाथ राय ने रेडीकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना की घोषणा की.
1947: इटली की संसद ने नया संविधान अंगीकार किया.
1966: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जे.एन.यू.), नई दिल्ली की स्थापना ‘जेएनयू अधिनियम के अन्तर्गत भारतीय संसद द्वारा की गई थी.
1978: थाईलैंड ने संविधान अंगीकार किया.
2006: भारत और पाकिस्तान ने स्थानीय निकाय के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया.
2008: सशस्त्र बलों के वेतन में विसंगतियों के लिए गठित मंत्रियों के समूह ने प्रधानमंत्री
मनमोहन सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपी.
2010: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिकता से जुड़े कानून पर दस्तखत कर सेना में समलैंगिकों के लिए रास्ता साफ कर दिया.
22 दिसंबर को जन्में व्यक्ति – Born on 22 December
1666: सिक्खों के दसवें व अंतिम गुरु गुरु गोविंद सिंह का जन्म हुआ.
1922: अमेरिकी राजनितिज्ञ जैक ब्रूक्स का जन्म हुआ.
22 दिसंबर को हुए निधन – Died on 22 December
1882: अमरीकी दार्शनिक और लेखक रॉल्फ़ वाल्डो एमिरसन का निधन हुआ.
1975: भारतीय सिनेमा जगत के प्रसिद्ध संगीतकार वसन्त देसाई का निधन हुआ.