आज ही के दिन हिमाचल प्रदेश भारतीय संघ का 24वां राज्य बनाया गया
नई दिल्ली. इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 20 फरवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
20 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
1547- हेनरी अष्टम की मृत्यु के बाद किंग एडवर्ड षष्टम ने इंग्लैंड की सत्ता संभाली.
1707- मुगल साम्राज्य का शासक औरंगजेब का अहमदनगर में निधन.
1811- ऑस्ट्रिया को दिवालिया घोषित किया गया.
1835- कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला.
1846- लाहौर पर अंग्रेजों ने कब्जा किया.
1847- राॅयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना हुई.
1868- ‘अमृत बाजार पत्रिका’ का पहला सप्ताहिक अंक ‘अमृत बाजार पत्रिका’ का पहला सप्ताहिक अंक बांगाली में प्रकाशित.
1872- न्यूयार्क शहर में ‘मेट्रोपोलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट्स’ खुला.
1873- कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी ने सैन फ्रांसिस्को में अपने पहले मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की.
1935- कैरोलाइन मिकेल्सन अंटार्कटिक पहुंचने वाली पहली महिला बनीं.
1942- द्वितीय विश्वयुद्ध में जापानी सैनिकों ने डच ईस्ट इंडीज में बाली पर हमला कर दिया.
1950- नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई और राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस का निधन.
1962- जान एच ग्लेन अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष यात्री बने.
1968- मुंबई के के.ई.एम अस्पताल में पहली बार हृदय प्रत्यारोपण किया गया.
1982- बिहार, उत्तर प्रदेश, और मध्य प्रदेश में कन्हार नदी जल पर समझौता.
1986- हिमाचल प्रदेश भारतीय संघ का 24वां राज्य बनाया गया.
1987- अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम भारत के 23वें और 24वें राज्य बने.
1999- भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान की ऐतिहासिक बस यात्रा की.
1999- दूरदर्शन पर खेल चैनल शुरू हुआ.
2001- भाकपा के वरिष्ठ नेता इन्द्रजीत गुप्त का निधन.
2007- यूरोपीय संघ कार्बन डाई आक्साइड के उत्सर्जन को 2010 तक 20 प्रतिशत कम करने को सहमत.
20 फरवरी को जन्मे व्यक्ति
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता अजय घोष का 1909 में जन्म.
- 20 फरवरी, साल 1921 में भारतीय राजनेता राव वीरेन्द्र सिंह का जन्म.
- फ़ुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक जरनैल सिंह का 1936 में जन्म.
- ‘भारतीय जनता पार्टी’ के नेता, मध्य प्रदेश जयन्त कुमार मलैया का 1947 में जन्म.
- 20 फरवरी, साल 1953 में श्रीकांतदत्त नरसिम्हाराजा वाडियार का जन्म हुआ.
- भारतीय अभिनेता अनु कपूर का 1956 में जन्म.
- 20 फरवरी, 1973 में भारतीय अभिनेता प्रियांशुर चटर्जी का जन्म हुआ.
- क्रिकेटर रोहन गावास्कर का 1976 में जन्म.
- भारतीय अभिनेत्री जिया ख़ान का 1988 में जन्म.
- प्रसिद्ध कन्नड़ नाटककार के. वी. सुबन्ना का 1932 में जन्म.
- 20 फरवरी को हुए निधन
- 1707 में मुग़ल शासक औरंगजेब का अहमदनगर में निधन.
- 20 फरवरी, 1920 में संयुक्त राज्य अमेरिका के वैज्ञानिक रॉबर्ट पियरी का निधन.
- 1972 में हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं मननशील रचनाकार शिवनारायण श्रीवास्तव का निधन.
- 1985 में हिन्दी के प्रसिद्ध कवि तथा गांधीवादी विचारक भवानी प्रसाद मिश्र का निधन.
- 1950 में स्वतन्त्रता सेनानी शरत चन्द्र बोस का निधन.
- 20 फरवरी, साल 2010 में संयुक्त राज्य अमेरिका के अलेक्सेंडर हेग का निधन.