आज है संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की पुण्यतिथि

नई दिल्ली. इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 6 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

6 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1907- भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित डकैती की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई.

1926- फिराक गोरखपुरी अपने साहित्यिक जीवन के आरंभिक समय में ब्रिटिश सरकार के राजनीतिक बंदी बनाए गए थे.

1958- इटली में विश्व की सबसे लम्बी और अत्यंत महत्वपूर्ण सुरंग बनाने का काम आरंभ हुआ.

1990- युद्ध टालने के प्रयासों के तहत इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने इराक और कुवैत में बंधक बनाये गये सभी विदेशी बंधकों की रिहाई का आदेश दिया.

1997- क्योटो (जापान) में अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन प्रारम्भ.

1998- बैंकॉक में 13वें एशियाई खेलों की शुरुआत, इटली को हराकर स्वीडन लगातार दूसरी बार डेविस कप विजेता बना.

2006- नासा ने मार्स ग्लोबल सर्वियर द्वारा खिंचे चित्रों को सार्वजनिक किया.

2007- ऑस्ट्रेलिया के स्कूलों मेंअब सिक्ख छात्रों को कृपण साथ ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं में हिजाब पहनकर जाने की इजाजत मिली.

2008- केन्द्रीय बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेट में एक प्रतिशत की कटौती की. भारत व चीन की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास एक्सरसाइज हैंड इन हैंड 2008 कर्नाटक के बेलगांव में प्रारम्भ हुआ.

2012- मिस्र में प्रदर्शन के दौरान सात लोग मारे गये और 770 घायल हुए.

6 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

  • ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गर्वनर जनरल वॉरेन हेस्टिंग्स का 1732 में जन्म हुआ.
  • मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता बृजलाल वियाणी का 1896 में जन्म हुआ.

6 दिसंबर को हुए निधन

  • एक बहुजन राजनीतिक नेता और भारतीय संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का 1956 में निधन हुआ.
  • परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर होशियार सिंह का 1998 में निधन हुआ.
  • हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री बीना राय का 2009 में निधन हुआ.
  • भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव शर्मा का 2015 में निधन हुआ.
  • प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता राम मोहन का 2015 में निधन हुआ.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!