आधुनिक भारत के निर्माता थे पण्डित नेहरू : कांग्रेस


बिलासपुर.कांग्रेस कमेटी ने 27 मई को पूर्व प्रधानमंत्री ,भारत रत्न,आधुनिक भारत के निर्माता,स्वतन्त्रता सेनानी पण्डित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि , सुबह 11.00 बजे नेहरू चौक स्थित नेहरू प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई , ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि नेहरू जी एक सच्चा देश भक्त थे ,उन्होंने पूरी जिंदगी देश  सेवा की, नेहरू जी ने जब देश के प्रधानमंत्री बने तब देश आर्थिक ,सामाजिक ,धार्मिक ,राजनीतिक सहित अनेकोनेक समस्याओ से जूझ रहा था , शहर अध्यक्ष प्रमोद   नायक,ने कहा कि नेहरू जी प्रथम बार  महात्मा गांधी की अगुवाई, में 1919 में असहयोग आंदोलन में शामिल हुए,फिर गांधी जी के साथ सभी आंदोलनों में छाया की तरह  शामिल होते रहे ,,कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे ,नेहरू जी विराट व्यक्तित्व के धनी थे,  उन्होंने मजबूत भारत के निर्माण के लिए अपने विरोधियो को भी  मंत्रिमंडल मेंशामिल किए । पांच ऐसे मंत्री बनाये ,जो कांग्रेस विचार धारा से अलग थे । ,महापौर रामशरण यादव ने कहा कि पंडित नेहरू अंतरराष्ट्रीय राजनीति के कैनवास में धूमकेतु थे ,जिन्होंने कम समय मे गुट निरपेक्ष और पंचशील में अपनी अहम भूमिका निभाई,नेहरू जी ने शिक्षा,उद्योग,साइंस टेक्नोलॉजी,योजना आयोग जैसे महत्वपूर्ण कार्य किया और मजबूत आर्थिक नीव रखी ,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,ने कहा कि पंडित नेहरू का इतिहास,आज़ादी का इतिहास और कांग्रेस का इतिहास एक साथ चलता है,तीनो एक दूसरे के बिना  पूरा नही हो सकते आज दुनिया मे भारत नेहरू जी के नीतिओ के कारण ही जाना जा रहा है ,एक राजनीतिक दल उनके बारे में जितना भी अफवाह फैला ले ,नेहरू युग कभी खत्म नही होगा।कार्यक्रम में पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहू ,एम आई सी सदस्य राजेश शुक्ला,ऋषि पांडेय, सुभाष ठाकुर,भरत जुरयानी,अतहर खान ,दिनेश सूर्यवंशी,आदि उपस्थित थे ।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!