इंदिरा गाँधी की जयंती पर जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने महिला वृद्ध आश्रम में किया खाद्य सामग्रियों का वितरण

बिलासपुर. जिला युवा कांग्रेस द्वारा देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती के अवसर पर महिला वृद्ध आश्रम में “साल श्रीफल एवं बिस्किट मिक्सचर” आदि खाद्य सामग्रियों वितरण किया गया। ज्ञात हो कि 19 नवंबर 1917 को इंदिरा गांधी जी का जन्म हुआ था। आज इस अवसर पर पूरे प्रदेश में युवा कांग्रेस द्वारा “मां तुझे सलाम” कार्यक्रम आयोजित कर अलग अलग आयोजन किए गए। इसी तारतम्य में बिलासपुर जिले में बिलासपुर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री के नेतृत्व में भी “बसेरा महिला वृद्ध आश्रम” नेहरू नगर में बुजुर्ग महिलाओं को साल श्रीफल, मिक्चर ,बिस्किट आदि खाद्य पदार्थ वितरण कर इंदिरा गांधी जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सभी युवाओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी को याद कर उनके जीवन से महत्वपूर्ण अंशों पर चर्चा भी किया। भावेंद्र गंगोत्री जिला अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी को आयरन लेडी भी कहा जाता था। उनके कार्यों की प्रशंसा विश्व के नामी लोग भी करते थे। अपने कार्य और कर्तव्य पर अडिग रहने वाली इंदिरा गांधी जी ने जो प्रयास देश के विकास के लिए किया उसी के फल स्वरुप आज भारत इस स्थिति में पहुंच सका है ।गौरव दुबे प्रदेश सचिव ने कहा कि हम सभी को इंदिरा गांधी जी के जीवन से सीख लेनी चाहिए कि किस तरह से संघर्ष करते हुए उतार-चढ़ाव को पार करते हुए अपने दायित्व को पूरा किया जाता है ,यह वही इंदिरा गांधी है जिसने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर उनके 93000 सैनिकों को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर किया। रंजीत सिंह जिला अध्यक्ष एनएसयूआई ने कहा कि इंदिरा गांधी युवाओं को हर क्षेत्र में आगे लाने के लिए जो प्रयास किए इसकी वजह से ही आधुनिक भारत का सपना सफल हो सका। आज के युवाओं को उनकी जीवनी पढ़नी चाहिए और अपने जीवन में भी वैसे ही विचार रखनी चाहिए। वृद्ध महिलाओं ने भी इंदिरा जी को याद उनके समय के किए गए प्रमुख कार्यों पर प्रकाश डाला।
आज इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री,प्रदेश सचिव गौरव दुबे,NSUI जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, मस्तूरी विधानसभा अध्यक्ष नितेश सिंह ,सोहराब खान,भूपेंद्र साहू,रवि बोले,दाद्दु सोनकर,रवि निसाद,विराज रजक,एजाज हैदर,लोकेश नायक,शेखर साहु,सुबोध नायक,शुभम गुप्ता,शादाब अली,सरताज अली,नवाब अली,साहिल अली,शुरेश वर्मा,पुष्पराज,महेंद्र, दया नायक, दीपक नायक,हेमसागर, दिनेश,राज पटेल,अश्वनी,विकास आदि बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी मौजूद थे।