June 3, 2020
इमलीभाठा आवास में अवैध कब्जाधारियों पर निगम ने की कार्रवाई, 200 मकानों पर किया गया था कब्जा
बिलासपुर. बुधवार की तड़के सुबह नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने इमलीभांठा अटल आवास ट्रांजिट हॉस्टल में अवैध तरीके से रह रहे 200 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई की। यहां अवैध तरीके से राह रहे 200 से ज्यादा लोगों को मकान खाली कराया गया। बुधवार की तड़के सुबह नगर निगम के अतिक्रमण निवारण दस्ता,जॉन 8 की टीम और पुलिस की संयुक्त टीम ने इमलीभांठा अटल आवास ट्रांजिट हॉस्टल पर कार्रवाई की।यहां मल्टी स्टोरी बिल्डिंग 252 मकानों का निर्माण किया गया है, जिसमें से 200 से ज्यादा मकानों पर आसपास के बस्ती वालों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था। जिसकी सूचना मिलने पर निगम प्रशासन द्वारा विधिवत मकान खाली करने की सूचना चस्पा करने के साथ मुनादी भी कराई गई। इसके बाद भी यहां अवैध तरीके से रह रहे लोगों द्वारा मकानों को खाली नहीं किया गया। इस पर निगम प्रशासन द्वारा यहां अवैध तरीके से रह रहे लोगों पर कार्रवाई की। 200 से ज्यादा रहने वाले लोगों को मकानों को खाली कराया गया। पूर्व में इमलीभांठा अटल आवास ट्रांजिट हॉस्टल पर नूतन चौक स्थित झुग्गी झोपड़ी अतिक्रमण हटाने के दौरान वहां के लोगों को यहां मकान आवंटित किया गया था। इसके बाद प्रधानमंत्री आवस योजना के तहत नूतन चौक में बने मल्टी स्टोरी बिल्डिंग निर्माण पूर्ण होने पर इन्हीं लोगों को मकान आवंटित किया गया। इसके बाद किसी भी लोगों को यहां के लिए मकान आवंटित नहीं किया गया। इसके बाद भी यहां आस-पास के बस्ती वालों के द्वारा अवैध तरीके से बिल्डिंग के मकानों में लगे ताला को तोड़कर कब्जा कर लिया गया था, जिसे हटाने की कार्रवाई आज की गई। निगम कमिश्नर श्री प्रभाकर पांडे ने कहा कि यहां अटल आवास को ट्रांजिट हॉस्टल घोषित किया गया है।ल, जहां निगम को आवश्यकतानुसार कहीं भी अतिक्रमण हटाने पर उन लोगों को यहां मकान तत्कालीन तौर पर आवंटित किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में लोगों को शिफ्ट किया जाएगा। यहां नियमित तौर पर किसी को भी मकान आवंटित नहीं किया गया है। निगम कमिश्नर से प्रभाकर पांडे ने अवैध कब्जा पर किए गए कार्रवाई के लिए शहरवासियों से सहयोग की अपील की है। आज की कार्रवाई में जोन 8 कमिश्नर श्री प्रवीण शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री पीके पंचायती, सहायक अभियंता श्री सुरेश बरूआ, श्री अनुपम तिवारी, अतिक्रमण निवारण दस्ता के श्री प्रमिल शर्मा सहित सीएसपी एवं थाना प्रभारी और पुलिस के जवान उपस्थित थे।