एक और निर्दलीय पार्षद ने थामा भाजपा का दामन
बिलासपुर. नगर पालिक निगम बिलासपुर के वार्ड क्र.42 शहीद चन्द्रशेखर आजाद नगर, देवरीखुर्द के नव निर्वाचित निर्दलीय पार्षद लक्ष्मी यादव ने अपने समर्थकों सहित आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्षद लक्ष्मी यादव ने बेलतरा विधायक रजनीश सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत के हाथों भाजपा कार्यालय बिलासपुर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत द्वारा लक्ष्मी यादव एवं समर्थकों को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया। इस मौके पर नगर निगम सभापति अशोक विधानी, नव निर्वाचित पार्षद राजेश सिंह ठाकुर, बिज्जू राव, जितेन्द्र राय, लक्ष्मण मानिकपुरी, शिव भोई, मुकेश धुरी, ऋषभ चतुर्वेदी, अनिष सैनिक, लोकेश सिंह चौहान, सोमू साहू, संजय देवांगन, दीपक सोनी, गोलू कौशिक, संजू राजपूत, तुषार पाण्डेय, शुभम देवांगन, नरेन्द्र श्रीवास, राकेश पाल, सुमेर वर्मा, गोलू यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।