एक क्लिक में पढ़े बिलासपुर की ख़ास ख़बरें…

File Photo

संभागीय कोविड अस्पताल से आज डिस्चार्ज हुए चार मरीज : सिविल सर्जन सह अस्पताल मुख्य अधीक्षक से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज संभागीय कोविड अस्पताल बिलासपुर में भर्ती चार मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। अस्पताल में 2 नये मरीज भर्ती किए गए हैं। वर्तमान में कोविड अस्पताल में 18 मरीज भर्ती है जिसमें 13 पुरूष और 5 महिला हैं। भर्ती मरीजों में बिलासपुर के 13, कोरबा के 01, मुंगेली के 01, मरवाही के 01 और बलौदाबाजार के 02 मरीज हैं। अभी तक 1660 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है, जिसमें से 1480 मरीज डिस्चार्ज, 56 मरीज रिफर तथा 106 मरीजों की मृत्यु हुई है।

शिक्षित स्वरोजगार उद्योग सहकारी समिति मर्यादित बिलासपुर की सदस्यता सूची का प्रथम प्रकाशन : रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एस.के.तिवारी द्वारा शिक्षित स्वरोजगार उद्योग सहकारी समिति मर्यादित बिलासपुर की सदस्यता सूची का प्रथम प्रकाशन 11 जनवरी 2021 को कर दिया गया है। जिन सदस्यों को सदस्यता सूची के संबंध मंे वे 18 जनवरी 2021 तक संस्था कार्यालय में लिखित में प्रमाण सहित आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति का निराकरण 19 जनवरी 2021 को संस्था कार्यालय में 12 बजे से कार्य समाप्ति तक करके अंतिम सदस्यता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

आदर्श मछुवा सहकारी समिति मर्यादित गनियारी के सदस्यता सूची का प्रकाशन : रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा आदर्श मछुवा सहकारी समिति मर्यादित गनियारी के सदस्यता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। सदस्यता सूची के संबंध में यदि किसी सदस्यों को कोई दावा या आपत्ति हो तो वह मय प्रमाण के सूची प्रकाशन 12 जनवरी से 18 जनवरी 2021 के भीतर लिखित में आपत्ति कार्यालयीन समय में सोसाइटी के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। सूची पर प्रस्तुत दावों एवं आपत्तियों का निराकरण सोसाइटी कार्यालय में 19 जनवरी 2021 समय 11 बजे किया जायेगा तथा उपांतरित सूची को अंतिम सदस्यता सूची के रूप में प्रकाशित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री साहू का दौरा कार्यक्रम : छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू केबिनेट मंत्री (दर्जा) 13 जनवरी 2021 को कार द्वारा दोपहर 12 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे तथा दोपहर 12.15 बजे सर्किट हाउस में पिछड़ा वर्ग समाज प्रमुखों एवं जनप्रतिनिधियों से भेंटकर चर्चा करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 2 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। शाम 4.30 बजे प्रेस वार्ता एवं सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। 14 जनवरी 2021 को पूर्वान्ह 10 बजे सर्किट हाउस बिलासपुर से कार द्वारा जिला जांजगीर-चांपा के लिये प्रस्थान करेंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!