एनएसयूआई शुरू किया ‘‘हम आपके साथ है’’ अभियान, छात्र-छात्राओं को दिया पूर्ण सुरक्षा का भरोसा


रायपुर. संगठन प्रभारी सचिव शान.एम. सैफी ने विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी कि जे.एन.यू. सहित देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में छात्रों पर निरंतर हो रहे अत्याचार एवं आर.एस.एस, भा.ज.पा एवं ए.बी.वी.पी द्वारा की जा रही गुण्डागर्दी के विरोध में छत्तीगसढ़ एन.एस.यू.आई के अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में ‘‘हम आपके साथ हैं’’ अभियान के शुरूवात राजधानी रायपुर से की गई हैं। जिसके तहत पं. रविशंकर विश्वविद्यालय, रायपुर में एन.एस.यू.आई ने हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए देश में हो रही छात्र विरोधी गतिविधि एवं सत्ताधारी संगठनो की गुण्डागर्दी से अवगत किया तथा छत्तीसगढ़ के समस्त छात्रों को निश्चिंत होकर पढ़ने का हौसला दिया। अभियान में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित सैकड़ों लोगो ने भाग लिया और अपने सभी के बीच अपने विचार भी रखें, कल से एन.एस.यू.आई इस अभियान को महाविद्यालयवार पूरे प्रदेश में करेगी। साथ ही जल्द एन.एस.यू.आई छात्रो की सुरक्षा एवं सहायता हेतु हेल्प लाईन नंबर भी जारी करेगी।


प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि आज देश में छात्रों की आवाज़ को दबाने के लिए सत्ताधारी संगठनों के गुण्डानुमा कार्यकर्ता प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में घुसकर छात्रों को मारा पिटा-जा रहा हैं। मोदी सरकार पुनः अपने तानाशाही रवैये पर उतारू हैं, उसका लक्ष्य देश के शिक्षा के मुख्य स्त्रोतों को बंद कर भाजपा सरकार विरोधी आवाज़ो को पूर्णता से बंद करना हैं। 70 वर्षो में जो कभी नही हुआ वो आज छात्रों से साथ हो रहा हैं।


यह बहुत शर्मनाक बात हैं कि सत्ताधारी दल के नेता आज शिक्षा संस्थानों को निशाना बनाने के लिए अपने गुण्डानुमा कार्यकर्ताओं के संरक्षण हेतु सत्ता का दुरूपयोग कर रहें हैं। जो नरेन्द्र मोदी, अमित शाह बिन बोले नही रहते, आज छात्रो पर हो रहे अत्याचार पर वो क्यूं चुप्पी साधे हुए हैं। यह इस बात का प्रमाण हैं कि देश गलत हाथों में हैं और सत्ता के तानाशाह देश के भविष्य छात्रो को निशाना बना कर देश को बर्बाद कर रहे हैं।


छत्तीसगढ़ में छात्रों को किसी प्रकार से भयभीत होने के आवश्यकता नही हैं क्योकिं यहां उनकी अपनी कांग्रेस सरकार हैं जो सदैव छात्रहित के कार्यो को करती आई है और एन.एस.यू.आई के एक-एक कार्यकर्ता आपके साथ हैं। छात्रों को किसी भी प्रकार की परेशानी होती हैं तो वह हमारी कॉलेज ईकाई से लेकर प्रदेश अध्यक्ष से संपर्क कर अपनी समस्या का निदान करा सकते हैं।


राजधानी रायपुर में हुए आंदोलन में आज अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष भावेश शुक्ला, प्रदेश महासचिव नीरज पाण्डेय, जिला अध्यक्ष अमित शार्म, प्रदेश सचिव अरूणेश मिश्रा, हेमंत पाल, हनी बग्गा, अमित तिवारी, कार्य. अध्यक्ष भक्कु कश्यप, कृष्णा सोनकर, सहसचिव अतुल दुबे, जिला महासचिव संकल्प मिश्रा, निखिल वंजारी, शुभम दुबे, लक्षित तिवारी, शुभम पांडेय केशव सिन्हा, देव निर्मलकर, फरदीन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजुद थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!