February 15, 2021
एसपी ने 23 पुलिसकर्मियों का किया तबादला

बिलासपुर. जिले के कप्तान प्रशान्त अग्रवाल ने तबादला आदेश जारी किया है।इसमे सब इंस्पेक्टर सहायक उप निरीक्षक और अन्य लोगो को इधर से उधर किया है जबकि जिले में सबसे ज्यादा विवादित और चर्चित हेड कांस्टेबल को लाइन भेजा है।जिनका नाम अवैध वसूली और विवादों में हमेशा से ज्यादा रहा है।
जो जहां पर भी रहे वह विवादित रहे,इतना ही नही वह हेड कांस्टेबल सुर्खियों में बने रहने का इतना आदतन है की वह अपने साहब को भी कुछ नही समझता,चूंकि भाजपा शासन रहा तो भरपुर जलवा काट लिए लेकिन अब लाइन का रास्ता देखना पड़ा,जो अपने आप मे चर्चाक विषय बना हुआ है। फिलहाल इसमे जिले के पुलिस कप्तान ने 4 एसआई,5 ASI,7 हेड कांस्टेबल और 7 कांस्टेबल को इधर उधर किया गया है।