कलेक्टर एवं सीईओ ने मनकेपी स्थित गोठान का किया निरीक्षण

बलरामपुर/धीरेन्द्र कुमार द्विवेदी. कलेक्टर  श्याम धावड़े तथा जिला पंचायत सी.ई.ओ. ने मनकेपी स्थित गोठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गोठान में अधिकारियों से बात कर वहां चल रही गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने महिला स्व सहायता समूह द्वारा सामुदायिक बाड़ी मे की जा रही खेती का अवलोकन किया । उन्होंने वृक्षारोपण का संदेश देते हुए ग्रामीणों को पपीता एवं मूनगा जैसे बहुउपयोगी पौधे वितरित किए। कलेक्टर  श्याम धावड़े ने गोठान पहुंचकर सामुदायिक बाड़ी का अवलोकन किया। हल्दी और अदरक की खेती कर रही महिलाओं से चर्चा की।

समूह की महिलाओं ने उन्हें बताया कि पिछले सीजन उन्होंने खरबूजा, प्याज, भिंडी और बरबट्टी की खेती कर अच्छी आय प्राप्त की थी। बाजार में अदरक और हल्दी की अच्छी मांग के कारण इस सीजन नई पहल करते हुए हम लोगो ने अदरक और हल्दी की खेती की है। कलेक्टर  धावड़े ने बैंक सखी से बात कर उसके द्वारा दी जा रही सेवाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि पैसों का लेन-देन विश्वास और आस्था का काम है। हितग्राहियों को उनका पूरा पैसा समय पर मिलना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों के बीमा तथा उनके निराकरण संबंधी जानकारी भी ली। कलेक्टर ने एन.आर.एल.एम. के अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गोठान में आजीविका मुलक कार्यों को बढ़ावा देते हुए महिला समूहों को प्रोत्साहित किया जाए तथा महिलाओं को पूरा सहयोग देते हुए उन्हें पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करें।  कलेक्टर ने उपस्थित लोगों से रोका-छेका को पूर्ण रूप से लागू करने का आग्रह किया और इसके महत्व को समझाया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से उनकी समस्याएं भी सुनी तथा उसका तत्काल निराकरण करने के निर्देश भी दिए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!