August 20, 2019
कलेक्टर ने सद्भावना दिवस पर दिलाई शपथ

बिलासपुर. भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीव गांधी जी की 75वीं जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने आज कलेक्टोरेट परिसर में प्रातः 11 बजे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना भावात्मक एकता और सद्भावना के लिये कार्य करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर श्री बी.एस.उईके, श्री बी.सी.साहू, सहायक कलेक्टर श्री देवेश धु्रव, श्री कुणाल दुदावत सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।