कांग्रेस नेताओं ने महारानी देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव को अंबिकापुर जाकर श्रद्धांजलि दी


रायपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव भक्तचरण दास, नगरीय निकाय मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के साथ प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, रायपुर महापौर एजाज ढेबर, सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव अंबिकापुर जाकर महारानी सरगुजा पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य आशा रानी सिंह, छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य और पंचायत मंत्री टी.एस. सिंहदेव, आदित्येश्वर शरण सिंहदेव की माता महारानी सरगुजा पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव थी। कांग्रेस नेताओं ने 1 घंटे से अधिक समय तक सिंहदेव परिवार के साथ रहकर दिवंगत नेता के संस्मरण और स्मृतियों को साझा किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया अंबिकापुर से रायपुर आकर हैदराबाद होते हुये लखनऊ रवाना हुये।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!