कांग्रेस ने की समन्वय समिति की घोषणा

बिलासपुर. बिलासपुर नगर निगम एवं जिले की नगर पालिका, नगर पंचायतों के चुनाव के लिए संगठन एवं प्रत्याशियों में समन्वय बनाने एवं अधिकृत प्रत्याशियों के अलावा नामांकन दाखिल किये प्रत्याशियों का नाम वापस कराने हेतु जिला स्तरीय समिति की घोषणा की गई। जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता बैजनाथ चन्द्राकर के संयोजन में प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, छ.ग.आवास संघ अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फिरोज कुरैशी, प्रदेश सचिव प्रमोद नायक, पार्षद अखिलेश बाजपेयी सदस्य के रूप में रहेंगे। उसी तरह जिले के रतनपुर नगर पालिका, कोटा, गौरेला नगर पंचायत हेतु श्यामलाल जायसवाल (मुंगेली), विभोर सिंह, पूर्व विधायक चन्द्रप्रकाश बाजपेयी, अरूण सिंह चैहान, एस.पी.चतुर्वेदी, अभिषेक सिंह राजा, देवेन्द्र सिंह बाटू, तखतपुर नगर पालिका हेतु आशीष सिंह ठाकुर, हरीश परसाई (कोरबा), बिल्हा विधानसभा के बोदरी एवं बिल्हा नगर पंचायत हेतु राजेन्द्र शुक्ला, राकेश शर्मा, अभय नारायण राय, अनिल सिंह चौहान, नीरज जायसवाल, मस्तूरी विधानसभा के मल्हार नगर पंचायत हेतु दिलीप लहरिया, भुनेश्वर यादव समन्वय समिति सदस्य होंगे। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि उक्त समिति कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के अलावा कांग्रेस की ओर से भरे गये नामांकित पदाधिकारियों को अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में नाम वापस कराने हेतु समन्वय स्थापित करने का काम करेगी। 9 दिसम्बर नाम वापसी की अंतिम तिथि है, उससे पहले ऐसे प्रत्याशियों के घर जाकर समन्वय स्थापित किया जायेगा। उक्त समन्वय समिति 21 दिसम्बर चुनाव तक संगठन एवं प्रत्याशियों के बीच में समन्वय बनाने का काम करते रहेगी। जिला अध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष की सहमति से प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा उक्त समिति की घोषणा की जा रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!