किसानों को गुमराह कर रही है प्रदेश सरकार : अमर अग्रवाल

बिलासपुर. आजादी के बाद कांग्रेस ने देश में एक क्षत्र राज किया। पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक कांग्रेस का ही था लेकिन अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि देश का किसान बदहाली की जिंदगी जिने को मजबूर हुआ। उक्त उद्गार प्रदेश के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल आज भारतीय जनता पार्टी विधानसभा बिलासपुर द्वारा आयोजित किसानों के समर्थन में प्रदेश सरकार के खिलाफ डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड में आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कही। श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश का किसान कर्ज में डूबा है विधानसभा चुनाव में जनघोषणा पत्र में कांग्रेस ने किसानों के धान को 25 सौ रूपये में खरीदने तथा किसानों के कर्ज माफी जैसे अनेक घोषणायें की थी जिसमें किसानों के साथ-साथ बेरोजगार युवाओं को रोजगार, बेरोजगारी को बेरोजगारी भत्ता जैसे अनेक वायदे किए थे और इस वायदे से सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन अब प्रदेश सरकार अपने वायदे से मुकर रही है। प्रदेश के किसान, नौजवान,, बेरोजगार सब सरकार के इस रवईए से परेशान हैरान है। प्रदेश के सारे विकास कार्य ठप्प हो चुके है। श्री अग्रवाल ने कहा कि आज 15 नवम्बर हो चुका है किसानों को सरकार गुमराह कर रही है, आज तक किसानों का धान खरीदना प्रारंभ भी नही हुआ है, जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तब यही भूपेश बघेल पत्र लिख-लिखकर 15 नवम्बर से धान खरीदी की बजाए 1 नवम्बर से धान खरीदने की मांग सरकार से करते थे। तत्कालीन प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हित को देखते हुए धान का एक-एक दाना समयसीमा में खरीदती रही है। श्री अग्रवाल ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि किसानों को गन्ना, चना, मक्का का भी समर्थन मुल्य नही दे रही है। कांग्रेस ने जो वायदा किया था अब अपने वायदे से पीछे हट रही है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सरकार को चुनौती दे रही है कि हम इस सरकार को वादा खिलाफ नही करने देंगे तथा प्रदेश सरकार को भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता किसानों व प्रदेश की जनता से किए वायदों को पूरा करने के लिए मजबूर कर देंगे भागने नही देंगे। श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता गंगा जल छू कर कसम खाते थे जो हम वायदे कर रहे है उसे निभाएंगे। पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने भी प्रदेश की कांग्रेस सरककार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब प्रदेश से भाजपा की सरकार थी तो किसानों का एक-एक दाना धान खरीदती थी तथा किसानों का उनका पूरा हक मिलता था, लेकिन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बड़े-बड़े वादे कर किसानों, युवाओं एवं गरीबों को बड़े सब्जबाग दिखाकर झूठे प्रलोभन के जाल में फंसाकर प्रदेश में सत्ता प्राप्त कर ली लेकिन आज 10 माह के अंदर कांग्रेस प्रदेश को कर्ज में डालकर अपने वायदे से मुकर रही है। किसान आज हैरान परेशान है क्योंकि यह समय जब किसान अपना धान बेचता है तो खेती के साथ-साथ अन्य समानों एवं घूरेलू आयोजन करते है क्योंकि यह समय किसान के लिए बड़ी उम्मीद भरा रहता है लकिन अब किसान परेशान है। कांग्रेस की सच्चाई सामने आ चुकी है कांग्रेस की पोल खुल चुकी है लेकिन भाजपा इनको भागने नही देगी। इनके ढकोसलों तथा इनकी असलियत को जन-जन तक पहुॅचाएंगे जो वायदा किया था। इस वायदे को याद दिला दिलाकर कांग्रेस को मजबूर करेंगे। श्री साहू ने कहा कि गांव-गांव के किसान मन अब कहथ हे विपक्ष में रहिके अलग सुरू अब सत्ता में आकेक अलग राग अईसे नई बनय साहेब सुर अउ ताल दुनो मिला उधारी बाढ़ी कर अउ धान ल ले किसानों मन तो तोर भरोसा कर्जा ले हैं। महापौर किशोर राय ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज प्रदेश में जहॉ किसान अपना धान नही बेच पा रहा है, क्योंकि किसान भाई कांग्रेस के झूठे बहकावे में आकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार तो बना दी लेकिन 10 माह के अंदर देश की कांग्रेस सरकार ने अपने किए वायदों को भूलकर प्रदेश की जनता को गुमराह करने में लग गई है। इनके काले कारनामें सामने आ चुके है। शराब से लेकर रेत अवैध उत्खनन तक में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत ने धरना प्रदर्शन की जानकारी देते हुए कहा कि किसानों के साथ प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किए जा रहे, वादा खिलाफी एवं किसानों के धान खरीदी में हिला हवाला किया रहा। इसलिए किसानों के समर्थन में प्रदेश भाजपा द्वारा आज 15 नवम्बर को पूरे प्रदेश के साथ-साथ प्रत्येक मंडल में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है तथा बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 6 मंडलों का संयुक्त धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है।
धरने के पश्चात भाजपा नेताओं ने बिलासपुर कलेक्टर के बाहर होने के कारण महामहिम राज्यपाल के नाम डिप्टी कलेक्टर अवधराम टंडन को ज्ञापन सौंपा। धरने में प्रमुख रूप से सुरेन्द्र गुम्बर, स्नेहलता शर्मा, अशोक विधानी, अजीत सिंग भोगल, जुगल अग्रवाल, अरविंद बोलर, निर्मल जीवनानी, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, संदीप दास, विनोद सोनी, उमेशचंद्र कुमार, उदय मजूमदार, धीरेन्द्र केशरवानी, मनीष शुक्ला, राजेश सिंह, बेनी गुप्ता, जयश्री चौकसे, प्रवीण दुबे, विभा गौरहा, मनोज मिश्रा, सुनीता मानिकपुरी, संध्या चौधरी, सीमा पाण्डेय, निरजा सिन्हा, सुमित्रा साहू, रश्मि मौर्य, श्याम साहू, बबलू पमनानी, राजेश पाण्डेय, रोशन राही, धर्मेन्द्र चन्द्राकर, दुर्गा सोनी, कमल कौशिक, राकेश तिवारी, विकास मिश्रा, रंगा नादम, पंकज तिवारी, अमरदीप बोलर, आदित्य तिवारी, अमित तिवारी, नवीन उभरानी, तामेश कश्यप, विजय छुगानी, श्यामसुंदर तिवारी, वल्लभ राव, नारायण गोस्वामी, रौशन सिंह, सानुल खान, केतन सिंह, महर्षि बाजपेयी, प्रतिभा मिश्रा, चंदना गोस्वामी, दिलीप नारायण, कृष्णा रजक, कृष्णमोहन पाण्डेय, मोनू रजक, जगदीश जज्ञासी, किरण सिंह, सीमा पाण्डेय, मनीष पाठक, दीपक साहू, सन्नी रजक, ज्योतिन्द्र उपाध्याय, सुकांत वर्मा, अंजना वर्मा, आलेख वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!