किसान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लिए सौगातों का खोल दिया पिटारा


रायपुर. छत्तीसगढ़ महतारी के सपूत किसान नेता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 2020 बजट पेश किया, इतिहास गवाह है कि किसानों ने हमेशा इस धरती को दिया है अपने खून-पसीने से सींचा है, वैसे ही आज एक किसान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया है। सरकार ने बेहद संतुलित और दुर्गामी सकारात्मक परिणाम देने वाली योजनाओं का समायोजन कर साबित किया है कि छत्तीसगढ़ की उन्नति के लिए कांग्रेस सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नारे गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ को चरितार्थ करता हुआ ये बजट हर क्षेत्र के लिए बहुत कुछ लेकर आया है। उनकी एक और महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बारी जिसे पूरे देश में ही नही विदेशों में भी सराहा गया उसके विस्तार सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान, कर्मचारी, युवा, छात्र, महिला एवं तकनीकि क्षेत्रों  सहित श्रम कल्याण औद्योगिक विकास, वन संपदा, प्रदेश के घरेलू उद्योगों से लेकर संस्कृति को बढ़ाने जैसी योजनाओं को शामिल किया गया है। किसानों के लिए व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन जैसे बीज-सिंचाई आदि को आसान बनाने जैसे महत्वपूर्ण बातों को प्राथमिकता में रखा गया है। झीरम घाटी में अपने प्राणों को आहूत कर देने वाले कांग्रेस के शहीद नेताओं के स्मारक बनेंगे जिनसे प्रदेश का आने वाला भविष्य उनकी गाथा से प्रेरणा प्राप्त करेगा। छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश -विदेश में पहचान बनाने के लिए शामिल योजनाये हमारे मुखिया के जमीन से जुड़े होने के सबूत है। राजस्व, पुलिस, अधेसंरचना, विद्युतीकरण, जैसे आवश्यक मुदद्ों पर सरकार ने ध्यान दिया है। कुल मिलाकर यह बजट हर वर्ग, हर क्षेत्र, और पूरे प्रदेश के लिए लाभकरी सोद्ध होगा क्योकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो कहते है वह करते है।  मेरी ओर से इस शानदार बजट के लिए आदरणीय राज्य सरकार को धन्यवाद और जनता को बधाई है। 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!