कुदुदंड में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार
बिलासपुर.सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुदुदंड में मंदिर के पास जुआ खेलते 9 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा है।मिली जानकारी के मुताबिक देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदुदंड क्षेत्र के पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने जुआरियो की महफ़िल जमी है,सूचना पर तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक आर एन यादव,निरीक्षक सुरेंद्र स्वर्णकार, स.उ.निरीक्षक मोहन भारद्वाज व संजय बरेठ ने नेतृत्व में एक टीम बनाकर मौके पर पहुँच घेराबन्दी कर ताश के पत्ते में जीत हार का दावा लगाते 09 लोगो को रंगे हाथों धर दबोचा।जिनके कब्जे से नगदी रकम 74500/- रुपए,07 नग मोबाइल एंड फड़ से 52 पत्ती ताश एक दरी जप्त किया गया है।
पकड़े गए आरोपियों के नाम
(1) श्रीकान्त तिवारी पिता शिवकुमार तिवारी, उम्र 31 वर्ष, सा. शुभम विहार,मंगला जिला बिलासपुर,
(2) करीम खान पिता रफीक खान उम्र 40 वर्ष सा. आजाद चौक मंगला, थाना सिविल लाइन
(3) सुनील कुमार कश्यप पिता कृपाल कश्यप , उम्र 20 वर्ष ,सा. कुदुडंड ,थाना सिविल लाइन
(4) दहरथ कश्यप पिता शिवबली कश्यप,उम्र 60वर्ष ,सा. कुदुदंड,थाना सिविल लाइन,
(5) रवि तिवारी पिता बी. एन. तिवारी, उम्र 26वर्ष ,सा. गीतांजलि पार्क , उस्लापुर,थाना सकरी
,(6) अशोक सिंह पिता जगदीश सिंह ,उम्र 45वर्ष ,सा. कुदुदांड ,थाना सिविल लाइन
(7) श्याम कश्यप पिता रामचंद्र कश्यप ,उम्र40वर्ष ,सा. कुदुडंद ,थाना सिविल लाइन
(8) प्रथम ठाकुर पिता गोरे सिंह ठाकुर ,उम्र 19वर्ष ,सा. कुदुडंद ,थाना सिविल लाइन
(9) प्रमोद सिंह ठाकुर पिता संतु सिंह ठाकुर,उम्र 37वर्ष ,सा. 27खोली,थाना सिविल लाइन,
सम्पूर्ण कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक आर. एन.यादव,निरीक्षक सुरेन्द्र स्वर्णकार,उपनिरीक्षक मोहन भारद्वाज,उप निरीक्षक संजय बरेठ,उपनिरीक्षक सागर पाठक,सउनिहेमंत आदित्य,आर. तरुण केशरवानी,सरफराज खान, विकास यादव,बोधु राम,जय साहू,संजीव जांगड़े,अविनाश पाण्डेय,तदबीर सिंह पोर्ते की महत्वपूर्ण भूमिका रही।