July 7, 2020
केंद्र की गलत नीतियों के कारण ही पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी : अटल श्रीवास्तव
बिलासपुर. केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण एवं पेट्रोल डीजल के दामों में बढोतरी के विरोध मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश एवं जिला शहर कांग्रेस कमेटी के आवहन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 02 के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला के नेतृत्व में एक दिवसीय साईकल यात्रा, बैलगाड़ी यात्रा एवं शव यात्रा का अनोखा आयोजन किया गया,साईकल यात्रा गांधी चौक से प्रारंभ होकर, देवकीनंदन चौक में समापन हुई। रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण ही पेट्रोल ,डीजल और गैस में इतनी बेहतेहसा बढ़ोतरी हुई है, और आने वाले समय में केंद्र की मोदी सरकार ने पैट्रोल डीजल और गैस में बढ़ी कीमते वापस नही ली गई तो और उग्र आंदोलन किया जाएगा। शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से जनहितैषी पार्टी रही है जो सदैव आम नागरिक से सीधे तौर पर जुड़ी रहती है।
आयोजन के नेतृत्वकर्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 02 के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने कहा कि भाजपा के सांसद ने पेट्रोल डीजल और गैस के बढ़ोतरी में चुप्पी साधे हुए है,आज जब लाकडाउन से जनता पूरी तरह से उभर भी नही पाई है ऐसे समय मे जनता को अतिरिक्त भार नही देना चाहिए। रैली को प्रदेश सचिव महेश दुबे, शहर महिला अध्यक्ष सीमा पांडे, पार्षद शहजादी क़ुरैशी, पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, शहर उपाध्यक्ष धर्मेश शर्मा, राकेश सिंह, बाटू सिंह ने भी संबोधित किया एवं आभार प्रर्दशन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने किया। आज के इस आयोजन में प्रमुख रूप से विधायक शैलेश पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, प्रदेश सचिव महेश दुबे, ब्लॉक 2 के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला, पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर,आदि की उपस्थिति रही ।