March 27, 2020
कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलते ही रामा लाइफ सिटी कॉलोनी सील
बिलासपुर. बिलासपुर से तखतपुर मुंगेली की ओर जाने वाली सड़क पर सकरी के पहले गणेश वाटिका के सामने स्थित रामा लाइफ सिटी नाम की पूरी कॉलोनी को आज प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया है। इसी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला कोरोनावायरस की पॉजिटिव पाई गई है। इस बात की जानकारी मिलते ही पूरी कॉलोनी में हड़कंप मचा हुआ है। यह महिला सऊदी की यात्रा पर गई थी।वहां से लौटने के बाद उसकी जांच में वह कोरोना वायरस पाजीटिव पाई गई।इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन सतर्क हो गया और उसने इस पूरी रामा लाइव सिटी को घेराबंदी करते हुए सील कर दिया है इसके बाद यहां एक एक व्यक्ति और घर मैं संक्रमण की सूक्ष्म जांच की जा रही है।