June 18, 2020
कोरोना से पांच मरीजों ने जीती जंग
बिलासपुर. कोविड 19 अस्पताल से आज पांच मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। अस्पताल से डिस्चार्ज हुए 5 मरीज बिलासपुर जिले के है। कोविड अस्पताल में वर्तमान में बिलासपुर जिले के 13 भर्ती मरीजों का उपचार किया जा रहा है। कोविड अस्पताल में अब तक 172 भर्ती मरीजों को भर्ती किया जा चुका है। जिसमे 150 लोगों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। वही कोविड अस्पताल से अब तक सिर्फ 9 लोगों को एम्स रिफर किया गया है।