June 14, 2020
कोविड अस्पताल से 16 मरीज डिस्चार्ज हुए
बिलासपुर. कोविड 19 अस्पताल से 16 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। जिसमे रायगढ़ के 5 , बिलासपुर 3, जांजगीर 7 और मुंगेली के 1 मरीज की छुट्टी हुई है।वही 7 नये मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। कोविड अस्पताल में वर्तमान में 76 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। जिसमे बिलासपुर के 36,कोरबा 23 ,जांजगीर चाम्पा 12 तथा रायगढ़ के 5 मरीज भर्ती है। कोविड अस्पताल में अब तक 166 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है। जिसमे 81 लोगों के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वही अब तक 9 मरीजों को रिफर किया गया है।