कोविड – 19 अस्पताल पर फोटोग्राफी प्रतिबंधित


बिलासपुर. जिला चिकित्सालय में कोरोनावायरस कोविड-19 के मरीज भर्ती क्या हुए। इस अस्पताल का पूरा परिसर ही प्रेस फोटोग्राफरों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया। मतलब यहां फोटोग्राफरों की नो एंट्री हो गई।दरअसल, बुधवार की रात जब इस अस्पताल में कोरोनावायरस कोविड-19 के संक्रमित मरीजों के आने की खबर उड़ी। तो अस्पताल के बाहर प्रेस फोटोग्राफरों और मीडियाकर्मियों की भीड़  लग गई। वे एक के बाद एक अस्पताल परिसर के भीतर जाती एंबुलेंस की फोटो और वीडियो बनाने लगे। वहीं दरवाजे से ही डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों की गतिविधियों का आंकलन कर भीतर क्या चल रहा है।इसका अनुमान लगाने लगे।लेकिन बुधवार की रात कोविड-19 अस्पताल के बाहर पत्रकारों और प्रेस फोटोग्राफरों की मौजूदगी शायद प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन की आंखों में गडने लगी। लिहाजा, एक दिन बाद, जिला अस्पताल के मेन गेट पर एक नया बोर्ड ही‌ लगा दिया गया।जिसमें लिखा है। फोटोग्राफी प्रतिबंधित इसका सीधा मतलब है प्रेस फोटोग्राफरों की जिला अस्पताल परिसर में नो एंट्री किया जा रहा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!