कोविड – 19 अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए बचे सिर्फ 6 बेड, मरीजों की संख्या बढ़ने पर होगी परेशानी
बिलासपुर.कोविड -19 अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने से अब बेड की कमी हो गई है। कोविड अस्पताल में कोरोना के 94 मरीज भर्ती है,जबकि इस अस्पताल में सिर्फ 100 बेड है। ऐसे में 6 और कोरोना मरीजों के आने के बाद अस्पताल में मरीजों को बेड उपलब्ध नहीं हो पायेगा। जिले में कोरोना के 98 मरीज मिल चुके है,वही कोरोना संक्रिमतो की संख्या को देखते हुए रेलवे हॉस्पिटल को कोविड अस्पताल बनाया जा रहा है। ताकि मरीजों की संख्या बढ़ने पर उन्हें बेड उपलब्ध हो सके। कोविड 19 अस्पताल में आज 21 नये मरीजों को भर्ती किया गया है। जिसमें बिलासपुर के 3,जांजगीर 4,कोरबा के 14 मरीज शामिल है। वही 3 जांजगीर के मरीजों को एम्स रिफर किया गया है। कोविड अस्पताल में वर्तमान में 94 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। जिसमे बिलासपुर के 41,मुंगेली 3,कोरबा27,जांजगीर चाम्पा 13,राय गढ़ के 10 मरीज भर्ती है। अस्पताल में अब तक 142 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है। जिसमे स्वस्थ हो चुके 43 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। और5 मरीजों को रेफेर किया गया है।