July 20, 2020
कोविड-19 अस्पताल से 6 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया
बिलासपुर. कोविड अस्पताल से आज 6 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।वही आज 6 नये मरीजों को भर्ती कराया गया है। कोविड अस्पताल से आज 2 मरीजों को रिफर किया गया है। वर्तमान में यहां 84 मरीजों का उपचार चल रहा है। कोविड अस्पताल में अब तक 356 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है, जिसमे से 247 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। वही 25 गंभीर मरीजों को रायपुर रिफर किया गया है।