क्रांति-दिवस पर युवा कांग्रेस ने किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान

रायपुर. अगस्त क्रांति दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन युवा कांग्रेस ने अगस्त क्रांति दिवस मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये आज अगस्त-क्रांति दिवस के अवसर पर आजादी के शहीद वीर योद्धाओं को श्रद्धांजली अर्पित करते हुये स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान भी किया। इस अवसर पर महात्मा गांधी और शहीदों के साथ-साथ महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के छायाचित्रों पर मार्ल्यापण अर्पित किया। इस आयोजन में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, संचार विभाग सदस्य संदीप साहू, प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा, अजय गंगवानी, प्रदेश सचिव सुशील शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।  युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव मिलिंद गौतम, प्रदेश सचिव स्वपनिल मिश्रा, अभिजित तिवारी, युवा कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!