खादी की चादर लपेटकर गांधी बनने का संकल्प

रायपुर. खादी की चादर लपेटकर गांधी बनने के संकल्प के साथ-साथ हजारों स्कूली बच्चों के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. चंदन यादव, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, महापौर प्रमोद दुबे, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री सूर्यमणी मिश्रा, विधायक रायपुर उत्तर कुलदीप जुनेजा, विधायक तखतपुर रश्मि सिंह, विधायक धरमजयगढ़ लालजीत सिंह राठिया, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलाम रिजवी, पार्षद बैजनाथपारा एजाज ढेबर, राधेश्याम विभार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे, ग्रामीण अध्यक्ष नारायण कुर्रे, पार्षद श्रीकुमार मेनन, एडवोकेट सुरेन्द्र वर्मा, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष इंदरचंद धाड़ीवाल, हाजी नाजिमुद्दीन, सुंदर जोगी, सतीश जैन, सुरेश ठाकुर, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष हसन खान भी उपस्थित थे। जयस्तंभ चौक जहां 10 दिसंबर 1857 को शहीद वीरनारायण सिंह को अंग्रेजों द्वारा फांसी की सजा दी गयी से लेकर ऐतिहासिक गांधी मैदान जहां 1930 को महात्मा गांधी के सत्याग्रह में कांग्रेस के सिपाहियों ने और पूरे छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने बड़े-बड़े कड़ाहों में पानी उबालकर नमक बनाकर नमक कानून तोड़ा था। 1857 से 1930 तक आजादी की लड़ाई के 73 वर्षो का सफर आज राजधानी रायपुर में 2 हजार से अधिक नन्हें मुन्ने बच्चों ने गांधी बनने के संकल्प के साथ नन्हें नन्हें पैरो से तय किया।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में महात्मा गांधी की जयंती मनाई गयी : प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में महात्मा गांधी की जयंती मनायी गयी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और कांग्रेसजनों ने बापू को याद किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी सहित अनेक कांग्रेसजन राजीव भवन में उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!