खाद्य मंत्री ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से की भेंट


बिलासपुर. छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत बिलासपुर पहुंचे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट की दीपावली की बधाई दी। संसदीय सचीव रश्मि सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष प्रमोद नायक उपस्थित रहे। प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत अम्बिकापुर से रायपुर जाते हुए कुछ समय के छत्तीसगढ़ भवन में रूके। शाम 5ः30 बजे बिलासपुर सहपरिवार पहुंचे थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ भवन में भोजन प्राप्त किया, पत्रकार साथियों से बात-चीत किये। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन में संसदीय सचिव एवं विधायक श्रीमती रश्मि सिंह, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय, जिला अध्यक्ष प्रमोद नायक, विजय केशरवानी नगर निगम के सभापति शेख नजरूद्दीन, महिला कांग्रेस के अनिता लवहात्रे, सीमा पाण्डे, एम.आई.सी सदस्य राजेश शुक्ला, बजरंग बंजारे, पुष्पेंद्र साहू, जुगल गोयल, मनीष गण्डेवाल, पार्षद रविन्द्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंन्द्र शुक्ला, शहर प्रवक्ता ऋषि पाण्डे, किसान नेता अजय सिंह, बिल्हा प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला, पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहू, दिलीप लहरिया, जगजीत सिंह मक्कड़, प्रदेश सचिव महेश दुबे, केशव गोरख, धर्मेश शर्मा, देवेन्द्र सिंह बाटू, सुधाषु मिश्रा, अमन मेमन, सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंत्री अमरजीत भगत ने सभी पदाधिकारियों विधायक एवं पूर्व विधायक पार्षद साथियों एवं संगठन के सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। सबसे मेल मुलाकात कर वे रायपुर रवाना हो गये। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक के जन्मदिन के केक मंत्री जी के उपस्थिति में काटा गया। सभी लोगों ने प्रमोद नायक को बधाई दी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!