खेती किसानी के लिए नई पीढ़ियों को प्रोत्साहित करने अटल श्रीवास्तव ने खेत में लगाया रोपा
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हितों को लेकर किए जा रहे कार्यों का असर ग्रामीण अंचल में दिखाई दे रहा है। किसानी से दूर हो रहें कृषकों का रूझान खेती-बारी किसानी में तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने अपने खेत “रमतला ” में एक कुशल किसान की तरह रोपा लगाते देखा। पिछले कुछ दिनों से श्री श्रीवास्तव द्वारा पारंपरिक खेती किसानी कर नई पीढ़ीयों में इस विश्वास को पैदा किया है कि आधुनिक भारत में पढ़े-लिखे वर्ग के लोगों को भी खेती किसानी में अपना योगदान देना चाहिए। भारत एक कृषक देश है उसकी पहचान बनी रहे वर्तमान परिस्थिति में विश्व में फैले कोरोना महामारी से हमें सीख लेनी चाहिए। दुनिया की कोई भी आधुनिकता काम नहीं आती काम आता है। अन्न इसे किसान अपनी कड़ी मेहनत लगन से पैदा करता है। जो जीवन के लिए अति उपयोगी है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अन्नदाता सुखी भव के नारों के साथ विभिन्न योजनाएं जो किसानों के हित में है कुछ और अग्रसर है। इस अवसर पर नगर निगम के महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, सभापति शेख नजीरूद्दीन, राजेन्द्र शुक्ला, छाया विधायक, प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय, प्रदेश सचिव महेश दुबे, शहर अध्यक्ष प्रमोद, नायक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, विनोद साहू, एम आई सी के सभी
वरिष्ठ सदस्य पार्षद गण चन्द प्रदीप बाजपेयी, धर्मेश शर्मा, बाटू सिंह, एस आर टाटा प्रशांत सिंह, वाहिद अली चिश्ती उपस्थित रहें।