गर्मी शुरू क्या हुई नलों की टोटी सूखने लगी


बिलासपुर.गर्मी की शुरुआत होते ही शहर के कई वार्डो में पानी की किल्लत होने लगी है।कई इलाकों के बोर सूख रहे है,वही कई मोहल्लों में पानी का स्तर गिरते जा रहा है।जबकि गर्मी अभी शुरू ही हुई है।अगर अभी यह हाल है तो मई माह में बिलासपुर में पानी की समस्या कितनी रहेगी,इसका अंदाज़ा लगाया जा सकता है।शहर के कई वार्डो में पानी की समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं, गर्मी की शुरुआत हो चुकी है।और अभी से ही नगर निगम के नलों में पानी नही आ रहा है।जिससे लोगों को पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।वार्ड क्रमांक41 विवेकानंद नगर तोरवा में पानी की किल्लत हो रही है।वार्ड में निगम के नलों की टोटी से पानी नही आ रहा है।जिससे वार्डवासी परेशान है।समय रहते अगर नगर निगम पानी के गिरते जल स्तर को नही सुधार पाता है।तो आने वाले भीषण गर्मी में शहरवासियों को पानी की किल्लतों का सामना करना पड़ सकता है।मालूम हो कि शहर के अधिकांश वार्डो में हर साल पानी की समस्या बनी रहती है।जिसके कारण वार्डवासी नगर निगम का घेराव भी करते है।वही पानी सप्लाई के लिए निगम द्वारा टेंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाती है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!