ग्रामीण क्षेत्रों में महापौर ने सफाई अभियान का लिया जायजा, बीईसी फर्टिलाइजर के पौध रोपण कार्यक्रम में हुए शामिल
बिलासपुर. शहर के साथ ही निगम क्षेत्र में जुड़ें ग्रामीण इलाकों में भी समय पर सफाई हो इसका ध्यान महापौर रामशरण यादव रख रहें है। ऐसे में शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी सफाई अभियान चला कर नालियों की सफाई कराई जा रही है। इस कड़ी में महापौर रामशरण यादव एवं स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन राजेश शुक्ला ने बुधवार को निगम के सफाई अमले के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के व शहर के वार्डो में दौरा किया जहां पिछले कई वर्षों से नाले नालियों की सफाई व अन्य सुविधाएं नहीं पहुंच पाई है वहां जाकर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली एवं नगर निगम अमले को निर्देशित कर सफाई कार्य कराया गया। महापौर ने वार्ड क्रं 9 परसदा गांव, वार्ड क्रं 1 संकरी, वार्ड क्रं 12 सिरगिट्टी, वार्ड क्रं 21 शिवनाथ मार्ग जरहाभाठा, वार्ड क्रं 27 विनोबा नगर, वार्ड क्रं 57 सोनगंगा कालोनी में पहुचे। और वार्डो में जाकर वहां के रहवासियों की शिकायतों को समझा। साथ ही निगम अमले को निर्देशित कर शिकायतों पर अमल करने को कहा है एवं सफाई जल एवं सड़क संबंधित सुविधाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
बीईसी फर्टिलाइजर के पौधरोपण कार्यक्रम में पहुंचे महापौर
वार्ड क्र.12 सिरगिट्टी औद्योगिक परिक्षेत्र बीईसी फर्टिलाइजर में पर्यावरण रक्षा हेतु पौधरोपण कार्यक्रम रखा गया था। जहां पहुँच कर महापौर रामशरण यादव, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कृष्ण कुमार यादव व स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन राजेश शुक्ला पौधरोपण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। महापौर ने नीम के पौधे का रोपण किया। इस दौरान एमआईसी सदस्य पुष्पेंद्र साहू, पार्षद रवि साहू, पार्षद सूरज मरकाम,भरत जुरयानी व बीई सी फर्टिलाइजर प्रबंधक एन एस राज , अरुण राभड़कर, दिलीप गोवर्धन, हरिदर्शन पिल्ले, एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।