ग्राम नेवरा में आदर्श गौठान निर्माण से किसानों को मिली राहत

बिलासपुर. सुराजी गांव योजना के तहत तखतपुर विकासखंड के ग्राम नेवरा में आदर्श गौठान निर्माण से गांव के किसानों को अब अपने मवेशियों के लिये चारे की चिंता नहीं रही। गौठान में आने वाले जानवरों के चरने के लिये चारागाह उपलब्ध कराया गया है। जहां गांव के जानवर स्वच्छंद होकर विचरण कर रहे हैं। 
ग्राम नेवरा में गौठान निर्माण के पहले अतिक्रमण के कारण जानवरों के लिये चारा उपलब्ध कराना किसानों की एक बड़ी समस्या थी। जानवरों को चारा नहीं मिलता था। उनके खड़े होने के लिये ही जगह नहीं मिलती थी। जिसके चलते जानवर कमजोर हो रहे थे। गांव में आदर्श गौठान बनने के बाद क्षेत्र के तहसीलदार द्वारा सरपंच और ग्रामवासियों के सहयोग से गांव के 45 एकड़ क्षेत्र में बेजाकब्जा हटाकर चारागाह का रास्ता खोला गया और गौठान की गायों को चरने के लिये चारागाह उपलब्ध कराया गया। गौठान में करीब 1 हजार गायें हैं। जिन्हें अब पेट भर चारा मिल रहा है। गांव के लोग भी बहुत खुश हैं कि उनके वर्षों की समस्या अब खत्म हो गई है। वे मुख्यमंत्री को इस योजना के लिये धन्यवाद दे रहे हैं।     

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!