चंद्रा विकास समिति की मासिक बैठक सम्पन्न, कोरोना के वजह से नववर्ष मिलन समारोह स्थगित किया


बिलासपुर. चंद्रा विकास समिति बिलासपुर की मासिक बैठक चंद्रा सामाजिक भवन बिलासपुर में विभिन्न प्रस्ताव एवं निर्णय के साथ संपन्न हुआ। बैठक में सबसे पहले कोविड 19 संक्रमण के बचाव के उपाय के संबंध में निर्णय लिया गया की जब तक दवाई नहीं तब तक दिलाई नहीं। ऐसी स्थिति में वर्ष 2021 नव वर्ष मिलन समारोह एवं पिकनिक कार्यक्रम स्थगित किया गया।

केंद्रीय अध्यक्ष का चुनाव हेतु बिलासपुर में 17 नंबर का बूथ बनाया गया है जिसमें चंद्रा विकास समिति बिलासपुर के केंद्रीय आजीवन सदस्य 3 जनवरी 2021 को प्रातः 8:00 से 3:00 तक वोटिंग करेंगे। चंद्रा विकास समिति बिलासपुर का 3 वर्षीय चुनाव माह फरवरी 2021 के अंत में या मार्च 2021 के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा जोकि दिसंबर 2020 की स्थिति में मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। चंद्रा विकास समिति बिलासपुर का  आगामी चुनाव माह फरवरी 2021 में होने वाली है जिसके लिए निर्वाचन अधिकारी के रूप में राजकुमार चंद्रा एवं लक्ष्मण चंद्रा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है।  इस बैठक में केंद्रीय महा समिति के पूर्व अध्यक्ष गिरिधर चंद्रा, कोषाध्यक्ष जगदेव चंद्रा, राजेंद्र चंद्रा , पुष्पेंद्र चंद्रा, राधेलाल चंद्रा , कन्हैया चंद्रा, अमृतलाल चंद्रा,  रूपनारायण,  रामकुमार, भुवनेश्वर, श्याम लाल, कंचन वर्मा, के के चंद्रा, हेमा चंद्रा, गीता चंद्रा, विमला चंद्रा, गंगा चंद्रा, प्रभादेवी आदि चंद्रा समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उक्त जानकारी जीआर चंद्रा महासचिव चंद्रा विकास समिति बिलासपुर ने दी है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!