चरित्र शंका पर महिला को उतारा मौत के घाट


बिलासपुर. पचपेड़ी थानांतर्गत ग्राम लोहर्सी में सोमवार सुबह चरित्र शंका और पुरानी रंजिश पर एक ही परिवार के ६ लोगों ने मिलकर महिला की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपियो में से 1 किशोर व 1 किशोरी शामिल हैं। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पचपेड़ी पुलिस के अनुसार ग्राम लोहर्सी निवासी लीला बाई पति ठाकुर राम गांव में अकेली रहती थी। पड़ोस में रहने वाले संतोष साहू  से उसका कई वर्षों से अवैध संबंध चला आ रहा है।  संतोष की पत्नी द्रौपति साहू ने कुछ वर्ष पूर्व पति से अलग होकर मायके में रह रही है। संतोष की पत्नी द्रौपति और लीला बाई के बीच रंजिश चली आ रही थी। वह अपने साथ बेटी प्रीति, १७ वषीर्य किशोरी व १५ वर्षीय किशोर बेटे को लेकर छोटे  भाई रामशरण साहू (34 ) और भाभी जमुना (28) के साथ रहती थी। द्रौपति और पति के बीच कुटुंब न्यायालय में मामला लंबित है। द्रौपति के घर के बाजू में रहने वाली लीला बाई के घर संतोष प्रतिदिन आता-जाता था। अलग होने के बाद भी द्रौपति , उसके बच्चे और भाई व भाभी यह देख नहीं पा  रहे थे। सोमवार सुबह लीला बाई घर पर थी। द्रौपति के भाई रामशरण से  उससे विवाद हुआ। द्रौपति अपनी बेटी प्रीति, किशोरी बेटी व किशोर बेटा , छोटे भाई रामशरण और भाभी जमुना के साथ लाठी से लैस होकर लीला के घर में घुसे औश्र लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बाक्स  हाथ पकडऩे की बात से हुआ विवाद शुरू मृतका लीला बाई साहू का १२ वर्षीय बेटे सोमवार सुबह ८ बजे घूमने निकला था, तभी रामचरण ने उसका हाथ पकड़कर रोकने का प्रयास किया था। हाथ छुड़ाकर घूमने चला गया। एक घंटे बाद वापस आने पर उसने बात मां लीला बाई को बताई। लीला बाई ने रामशरण से गाली गलौज करने लगी। विवाद बढऩे पर रामशरण , द्रौपति, जमुना, प्रीति और किशोरी व किशोरी ने मिलकर लीला बाई की हत्या कर दी। बाक्स मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार  सूचना मिलने पर पचपेड़ी पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मौके से पुलिसने साक्ष्य एकत्रित किए और सभी आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों के खिलाफ बलवा और हत्या का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!