चाहतों को जमाखोरी मुनाफाखोरी करने की छुट नहीं दी जा सकती : कांग्रेस


बिलासपुर. तीनों काले कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर स्थानीय गांधी चौक पर गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर शहर द्वारा सुबह 10ः00 बजे से 1ः00 बजे तक धरना आयोजित किया गया। जिसमें इन काले कानूनो को वापस लेने के साथ केन्द्र सरकार से राज्य के संघीय व्यवस्था में हस्तक्षेप न करने की चेतावनी भी दी गई।

धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार पूरे देश में किसानों के लिए रोल मॉडल है 2500 रू. क्वींटल धान का समर्थन मूल्य किसानों को प्रदान कर उनकी आर्थिक प्रगति की जा रही है वही किसान से जुड़े गोधन न्याय योजना सहित अनेक योजनाए लागू हुई है। मोदी सरकार इन्हें बरदास्त नहीं कर पा रही है। राज्यों से उनका संविधानिक अधिकार छिनने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के बिलासपुर सांसद सहित सभी 9 सांसद जनता को इस बात का जवाब दें की इस बिल में एक देष, एक बाजार, एक भाव के साथ समर्थन मुल्य का उल्लेख क्यों नहीं है क्या छत्तीसगढ़ की तरह पूरे देश में केन्द्र सरकार 2500 रूपये प्रति क्वींटल क्या धान खरीदेगी? उन्होंने कहा कि किसान और किसानी खतरे में है कांग्रेस किसानों की साथ खड़ी है, किसानों की लड़ाई अतिंम दम तक कांग्रेस लड़ेगी।

धरने को संबोधित करते हुए अपेक्स बैंक के चेयरमेन बैजनाथ चंन्द्राकर ने तीनों कांनूनों को काला कानून कहा और मंडी व्यवस्था सहकारिता व्यवस्था को समाप्त कर आडानी और अम्बानी को किसान कारपोरेट बनाकर सौंपने की तैयारी है किसानों की आय दूगनी करने की बता करने वाली प्रधानमंत्री किसानों को ही समाप्त करने पर लगे है, इस कानून में जितने भी बदलाव किये गये है वह किसान विरोधी है छत्तीसगढ़ के किसान इसे बर्दास्त नहीं करेंगे।

धरने को संबोधित करते हुए विधायक शैलेष पाण्डे ने कहा कि हम सड़क से लेकर विधानसभा तक अपनी आवाज उठाएंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायक दल की बैठक में हम सबकों निर्देशित किया है कि किसानों के साथा मिलकर हम सबकों इस लड़ाई को लड़ना है संगठन के साथ मिलकर सारे विधायक हस्ताक्षर अभियान में भाग लेंगे और इस काला कानून को हटवा कर ही रहेंगे।

धरने को संबोधित करते हुए अर्जून तिवारी ने कहा कि वस्तु अधिनियम आवश्यक वस्तु विधेयक 2020 को लागू कर केन्द्र सरकार उपज बेचने वाले किसानों के साथ धोखा किया ही उपभोक्ताओं पर भी प्रहार किया महंगे दाम पर कारपोरेट जगत तय किये दाम पर हम रोजमर्रा की खाद्य पदार्थ को खरीदने पर विवश होगें। अर्जून तिवारी ने किसान मजदूर और उपभोक्ताओं को क्या नुकसान होगा इस विशय पर अपनी बात रखी।
धरने को महापौर रामशरण यादव, सभापति शेखनजरूद्दीन, प्रवक्ता अभयनारायण राय, प्रदेश सचिव महेश दुबे, जिला अध्यक्ष प्रमोद नायक, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू, अजय यादव, अरविंद शुक्ला, शिल्पी तिवारी, सीमा पाण्डे, अनिता लवहात्रे, रामआश्रय कश्यप, अखिलेश बाजपेयी, उदय सिंह ने भी संबोधित किया।

अपने संबोधन के दौरान पूर्व पार्षद अखिलेख बाजपेयी ने गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर यह संकल्प लिया की केन्द्र सरकार द्वारा पास किये गये इस बिल के विरोध में वे 100 दिन तक उपवास करते हुए एक वक्त का भोजन करेंगे। उन्होंने यह भी संकल्प किया की डीजल और पेट्रोल की वृद्धि को देखते हुए वे 100 दिन तक सायकल का उपयोग करेंगे और किसानों की इस लड़ाई के लिए 5000 रूपया प्रति माह आंदोलन चलने तक वो जिला अध्यक्ष को देंगे उन्होंने 5000 रूपया जिला अध्यक्ष प्रमोद नायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव को सौंपा।

धरने का संचालन शहर प्रवक्ता ऋषि पाण्डे ने किया आभार प्रदर्शन तैयब हुसैन ने किया। कार्यक्रम में चारों ब्लॉक के पदाधिकारी समस्त एम.आई.सी सदस्य समस्त पार्षद जिला कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी बड़ी संख्या में सेवा दल के पदाधिकारी महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित थे।

प्रमुख रूप से नरेन्द्र बोलर, रविन्द्र सिंग, राजेश पाण्डे, देवेन्द्र सिंह बाटू, सुभाष ठाकुर, साई भास्कर, गणेश रजक, संजय साहू, राजेश शुक्ला, बजरंग बंजारे अजय यादव, मनीष गढ़ेवाल, जुगल किशोर गोयल, रामप्रकाश साहू, स्वर्णा शुक्ला, सरिता शर्मा, आशा पाण्डे, किरण कश्यप, अफरोज खान, अजरा खान, मंजू त्रिपाठी, रीता मजूमदार, अन्नपूर्णा यादव, दिनेश सीरिया, रमाशंकर बघेल, सुरज टंडन, करम गोरख, दिलीप कक्कड़, बद्री यादव, गंगाराम लास्कर, अब्दुल कुरैशी, मोती कुर्रे, कमल दसेजा,सीमाघृतेश, विजय दुबे, इन्नू भाई, केशव गोरख, असलम भाई जान, राकेश सिंग, शेखर राव, कमलेश दुबे, राजा व्यास, मोहन गोले, उमेश वर्मा, एस.एल रात्रे, एस.पी. चतुर्वेदी, श्याम पटेल, अजय साहू, इरफान खान, मोहम्मद अयुब, अखिलेश गुप्ता, शैलेन्द्र जायसवाल, दिपांशु श्रीवास्तव, अशोक भण्डारी, ब्रम्हदेव, शंकर यादव,, मुगल अमीन, शैलेन्द्र मिश्रा, शंकर कश्यप, निलेश माण्डेवाल, सूर्यमड़ी तिवारी, बबलू पुरी गोस्वामी, अनिल शुक्ला, हीरा यादव, संजय सिंह चौहान, तिलक राम जोशी,मनीशा श्रीवास, रंजनी परिहार, माही सिंह, प्रीति प्रधान, अल्का कोरी, अजय कापसे, विभूतिभूशण गौतम, राजकुमार यादव, सविता, संदीप कुमार भारती, महंत चेतन दास, हरीश कुर्रे, विष्णु सूर्या, सुरेश टंडन, मनीराम साहू, हेमलता साहू, पूजा प्रजापति रूपेश विश्वकर्मा, अनुपम राबिन्सन, ननकू दुबे, दुर्गा यादव, तिलक सिंग नेताम, शिवचरण, प्यारे साहब मौजूद थे।

धरने के पश्चात् जिला कांगेस कमेटी शहर के नेतृत्व में ट्रैक्टर पर सवार होकर कांगेस जनों ने गांधी चौक से जिलाधीश कार्यालय पहुंचकर काले कानून के विरोध में महामहीम राष्ट्रपति के नाम बिलासपुर एस.डी.एम देवेन्द्र पटेल को बैजनाथ चंन्द्राकर, अटल श्रीवास्तव, शैलेष पाण्डे, अर्जुन तिवारी, प्रमोद नायक, रामशरण यादव, शेख नजरूद्दीन, अभयनारायण राय, सीमा पाण्डे, देवेंन्द्र सिंह बाटू, संजय साहू आदि ने ज्ञापन सौंपा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!